देश

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत: पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बताया ‘असली चैंपियन’, संस्कृत श्लोक से दिया सफलता का मंत्र

रविवार की रात भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को धूल चटाई और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई, तो पूरा देश झूम उठा. इस ऐतिहासिक लम्हे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को दिल खोलकर बधाई दी है. पीएम ने न केवल खिलाड़ियों के खेल की तारीफ की, बल्कि इस जीत को जीवन की सफलता के ‘मूलमंत्र’ से भी जोड़ दिया.

‘संकल्प और संयम की जीत’

प्रधानमंत्री ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है। यह जीत हमें यह भी बताती है कि सही दिशा में कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

साथ ही पीएम मोदी ने आखिर में संस्कृत सुभाषितम् से मेहनत का महत्व बताया.

श्लोक का अर्थ क्या?

प्रधानमंत्री ने अपनी बधाई में एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी साझा किया, जिसमें लिखा था:

अभीप्सां स्वात्मनो रक्षाऽविरतं सुस्थिरं तया ।
यत्नमातिष्ठ धैर्येण ततः सिद्धिर्भवेद् ध्रुवम् ।।

इसका श्लोक का सरल अर्थ ये है कि जो व्यक्ति जीवन में तरक्की चाहता है, उसे बिना रुके और पक्के इरादे के साथ कोशिश करते रहनी चाहिए. अगर आप धैर्य के साथ लगातार मेहनत करते हैं, तो सफलता मिलना निश्चित है.

टीम इंडिया का ‘विराट’ प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने कीवी टीम को कहीं टिकने ही नहीं दिया. 256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई और महज 159 रनों पर सिमट गई. भारत ने यह मैच 96 रनों के विशाल अंतर से जीता.

इस जीत के साथ ही भारत ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया अब अपनी घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. देर रात किए गए अपने एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने टीम के ‘टीमवर्क’ और ‘धैर्य’ की जमकर सराहना की और कहा कि इस जीत ने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: मौसम का डबल अटैक: कहीं 40 डिग्री की चुभती गर्मी, तो कहीं बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago