देश

Modi-Shux Meet: स्पेस यात्री शुभांशु शुक्ला से मिले पीएम मोदी, कहा- भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है

Modi-Shux Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री और वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में मुलाकात की.

इसरो अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने हुए शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) का मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले. मुलाकात के दौरान, शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को एक्सिओम-4 (Axiom-4) मिशन पैच भेंट किया और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई पृथ्वी की तस्वीरें शेयर कीं.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की. भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है.”

एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष उड़ान भरने वाले दूसरे भारतीय बने शुभांशु शुक्ला रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत के साथ भारत लौट आए.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन सहित अन्य लोगों ने शुक्ला का स्वागत किया. 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी लौटने से पहले शुक्ला अपने गृहनगर लखनऊ भी जा सकते हैं.

शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का मिशन 25 जून को फ्लोरिडा से प्रक्षेपित हुआ और एक दिन बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)पर पहुंचा. जहां उन्होंने 18 दिनों तक अलग-अलग प्रयोग किए. इसके बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौट आए.

स्पेस में अपने 18 दिनों के प्रवास के दौरान उन्होंने और उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) ने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग और 20 आउटरीच गतिविधियां कीं.

बता दें कि भारतीय वायु सेना के गुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का चयन इसरो के महत्वकांक्षी स्पेस मिशन ‘गगनयान’ के लिए भी किया गया है.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 22 अगस्त को गयाजी में 12 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात : सम्राट चौधरी


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

13 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

15 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

47 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

47 minutes ago