दुनिया

चीन की सैन्य आक्रामकता से नाथु ला का व्यापार ठप, 400 परिवार कर रहे मुश्किल हालातों का सामना

Sikkim Tibet Trade: सिक्किम और तिब्बत के बीच व्यापार पर निर्भर करीब 400 परिवार लंबे समय से बॉर्डर बंद होने के कारण मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं. इससे दोनों तरफ आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

चीनी सेना की ओर से पूर्वी लद्दाख में द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के बाद साल 2020 में नाथु ला और अन्य दो मार्गों (उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे) से होने वाला बॉर्डर ट्रेड रुक गया था.

नेपाल के न्यूज पोर्टल ने किया खुलासा

नेपाल के ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘हमराकुरा’ के मुताबिक, यूं तो आधिकारिक रूप से बॉर्डर ट्रेड बंद करने की वजह कोरोना महामारी बताई जाती है, लेकिन हकीकत यह है कि महामारी तो काफी पहले खत्म हो गई, लेकिन ट्रेड पिछले पांच वर्षों से ठप है. इसकी असल वजह सीमा पर चीन की आक्रामक गतिविधियां हैं, जिसकी शुरुआत 2017 में भूटान के डोकलाम पठार में घुसपैठ से हुई थी, जो नाथू ला के पास है.

बॉर्डर पर चीन की हरकतें आक्रामक

गंगटोक स्थित नाथु ला बॉर्डर ट्रेड एसोसिएशन के महासचिव त्शेफेल तेनजिंग का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि बॉर्डर पर चीन की बार-बार की आक्रामक हरकतों ने ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र के आम लोगों के लिए सिर्फ मुश्किलें और कष्ट ही बढ़ाए हैं. व्यापार बंद होने के कारण तिब्बती व्यापारी और मजदूरों को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है.

बॉर्डर ट्रेड शुरू होना तिब्बत के लिए भी लाभदायक

जब व्यापार जारी था, तब तेनजिंग ने ट्रेड मार्ट में तिब्बती व्यापारियों के साथ बातचीत की थी. बॉर्डर ट्रेड शुरू होने के बाद से इन तिब्बतियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है. नाथु ला सीमा व्यापार में शामिल अधिकांश तिब्बती मजदूर ट्रोमो काउंटी से आते थे, जो पठार पर शिगात्से प्रीफेक्चर का हिस्सा है. सिर्फ उन्हें ही भारत के शेराथांग स्थित ट्रेड मार्ट तक आने की अनुमति थी, जबकि चीन के कारोबारी यहां नहीं आ सकते थे. नाथु ला व्यापार बंद होने से ट्रोमो काउंटी के तिब्बती व्यापारी और मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

ये भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, भारत ने यूक्रेन युद्ध के ‘शांतिपूर्ण समाधान’ का किया आह्वान

सिक्किम के व्यापारियों को मिलते थे 400 ट्रेड पास

बॉर्डर ट्रेड एसोसिएशन के अनुसार, प्रत्येक वर्ष सिक्किम के व्यापारियों को तिब्बती व्यापारियों के साथ कारोबार करने के लिए 400 ट्रेड पास जारी किए जाते थे. अब एसोसिएशन ने सिक्किम सरकार को पत्र लिखकर इन व्यापारियों के लिए वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है.

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की ओर स्थित शेरथांग व्यापार मार्ट और तिब्बत की ओर स्थित रिनचेनपोंग तक गंगटोक से माल ढोने वाले करीब 150 ड्राइवर्स को व्यापार बंद होने के बाद से आर्थिक नुकसान हो रहा है. इनमें से कुछ ने अब सिक्किम में टैक्सी और बसें चलाना शुरू कर दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

21 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

24 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

59 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago