पीएम मोदी ने बीजेपी दफ्तर में काम करने वाले लोगों से की मुलाकात.
PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (2 अक्टूबर) झारखंड का दौरा किया. पीएम मोदी ने राज्य की हजारों करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे के दौरान बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में काम करने वाले लोगों से भी मुलाकात की. जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पीएम मोदी इन लोगों से एयरपोर्ट पर मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री ने हजारीबाग में परिवर्तन महारैली को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने अपना एक नया वोट बैंक तैयार करने के लिए झारखंड को ही बलि पर चढ़ा दिया है. वोट बैंक का खेल कितना खतरनाक है, संथाल परगना इसका जीता जागता सबूत है, जहां आदिवासी आबादी लगातार कम हो रही है.
उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार ने राज्य की योजनाओं के साथ-साथ केंद्र की योजनाओं में जमकर लूट मचा रखी है. ये लोग गरीब के राशन और पानी का पैसा तक हड़प रहे हैं. जल जीवन मिशन में राज्य में हुए कथित घोटाले की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का गरीब से गरीब परिवार भी अपने घर के बाहर राहगीरों की सेवा के लिए पानी का मटका रखता है, लेकिन ये लोग पानी की योजना का पैसा भी खा गए.
-भारत एक्सप्रेस
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…