Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘आईआईटी से बीटेक….कई देशों में रहे भारत के राजदूत’, जानें कौन हैं मनोज भारती, जिन्हें PK ने बनाया जन सुराज का कार्यकारी अध्यक्ष

प्रशांत किशोर ने कहा, “मुझसे पूछा गया कि कहां से अच्छे लोग लाएंगे, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने मनोज भारती को इसलिए नहीं चुना है कि वह दलित समाज से आते हैं, बल्कि उनको चुनने के पीछे की वजह यह है कि वह काबिल हैं.

Manoj Kumar Bharti

मनोज कुमार भारती होंगे जन सुराज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार की धरती से प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज’ पार्टी की स्थापना का ऐलान कर दिया. इस पार्टी को चुनाव आयोग की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है, ऐसा प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया. इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का भी पीके ने ऐलान कर दिया है. प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि मनोज भारती ‘जन सुराज’ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे. इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि ‘जन सुराज’ पहला ऐसा दल होगा, जिसमें उम्मीदवारों का चुनाव दल के द्वारा नहीं जनता के द्वारा किया जाएगा.

मनोज कुमार होंगे कार्यकारी अध्यक्ष

प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मनोज कुमार भारती हमारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे, जो मुझसे भी काबिल शख्स हैं. मनोज भारती ने आईआईटी से पढ़ाई की और वह आईएफएस अधिकारी भी रहे हैं. वह चार देशों में भारत के राजदूत रहे और बिहार का गौरव बढ़ाने का काम किया. बेलारूस, यूक्रेन जैसे देशों में राजदूत बनकर उन्होंने सेवाएं दी हैं.

कौन हैं मनोज कुमार?

बिहार में मधुबनी के रहने वाले मनोज भारती संयुक्त बिहार के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल नेतरहाट से निकलने के बाद आईआईटी से इंजीनियर बने और फिर भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी. वह नौ भाषाओं के जानकार हैं और आईएफएस बनने के बाद भी पढ़ाई कर डॉक्टरेट भी ले चुके हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा, “मुझसे पूछा गया कि कहां से अच्छे लोग लाएंगे, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने मनोज भारती को इसलिए नहीं चुना है कि वह दलित समाज से आते हैं, बल्कि उनको चुनने के पीछे की वजह यह है कि वह काबिल हैं. और ये तो शुरुआत है अभी आगे-आगे, देखिए कैसे-कैसे काबिल चेहरे को आगे लाते हैं.”

प्रशांत किशोर ने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिहार में होने वाले उपचुनाव में भी उतरेगी. उन्होंने कहा, “अगर आप चाहें तो 2025 तक का इंतजार करना नहीं होगा, क्योंकि नवंबर में होने वाले उपचुनाव में हमारी पार्टी उतरेगी. नवंबर में चार उपचुनाव हैं और बड़े-बड़े दल के महारथी इसमें हिस्सा लेंगे, लेकिन हम उन्हें उपचुनाव में हरा देंगे.”

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने किया ‘जन सुराज पार्टी’ का ऐलान, बोले- हमारी विचारधारा मानवता है

बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की घोषणा की गई. राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया. उनके दल का नाम ‘जन सुराज’ पार्टी होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital