PM Modi On US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ डील के बाद NDA सांसदों की बैठक में पीएम मोदी का फूल माल पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान जब पीएम मोदी ने अपना वक्तव्य देते हुए यह बोल कि ‘मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, अब वो भारत के पक्ष में…’, यह सुनते ही NDA सांसदों से भर पूरा हॉल ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूज उठा. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सांसद सदन में मौजूद रहें, चर्चा में हिस्सा लें. बजट की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और उनको बताएं.
पीएम मोदी ने संसद परिसर में एनडीए नेताओं से बैठक के दौरान सभी का दिल जीत लिया. कार्यकर्ताओं का जोश हाई करते हुए वह बोले कि मैंने कहा था कि वर्ल्ड ऑर्डर चेंज हो रहा है. कोविड के बाद वो दिख रहा है और आज वर्ल्ड ऑर्डर भारत के पक्ष में हो रहा है. अमेरिकी ट्रेड डील(India US Trade Deal 2026) पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘इससे अच्छा वातावरण बना. लोग आलोचना कर रहे थे, लेकिन हमने धैर्य रखा. और धैर्य का परिणाम निकला. अब मैन्यूफ़ैक्चरिंग बढे़ और देश में क्वालिटी प्रोडक्ट बनाए.’
यह भी पढ़ें:भारत-अमेरिका टैरिफ डील पर पीएम मोदी का ट्वीट, बोले- आत्मविश्वास से हर काम संभव
पीएम ने राजनीतिक परिस्थितियों का भी ज़िक्र किया. इसको लेकर उन्होंने कहा कि देशभर में बहुत छोटे-छोटे दल ऐसे हैं जो हमारे साथ आ रहे हैं. ये तादात पचास फीसदी से भी ज़्यादा है, जोकि दिखाता है कि हमारी राजनीतिक सोच की देश और विदेश में कितनी स्वीकार्यता है. बता दें कि पीएम ने इंडिया-अमेरिकी ट्रेड डील को फिर दोहराते हुए कहा कि एक बडी डील हुई है. ये हमारी कूटनीति की एक बड़ी जीत है, और यह दिखाता है कि धैर्य का फल हमेशा मिलता है.
केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर मोदी ने कहा कि यह बजट अगले पच्चीस साल को ध्यान में रखकर बनाया गया है इस बारे में सांसद जाएं और जनता को बताएं. वहीं मोदी ने केरल से राज्यसभा सांसद सदानंद मास्टर का जिक्र किया कि एक कार्यकर्ता का का ये बलिदान है कि उनका पैर काट दिया गया. साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए बोले कि ‘बजट की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं, उनको बताएं कि बजट में उनके भविष्य को संवारने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए. लोगों को बताएं कि ये भविष्य का बजट है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…