संसद में विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच पीएम मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है. शुक्रवार की सुबह पीएम मोदी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सांसदों को ‘ब्रेकफास्ट’ (नाश्ते) पर आमंत्रित किया. इस खास बैठक में शामिल होने के लिए सभी सांसद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के आवास से बसों में सवार होकर सीधे प्रधानमंत्री आवास की ओर रवाना हुए. इस ‘ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी’ ने सियासी गलियारों में काफी हलचल मचा दी है.
इस हाई-प्रोफाइल ब्रेकफास्ट मीटिंग में कई नए चेहरों के साथ-साथ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और काकोली घोष भी नजर आए, जो पहली बार एनडीए का हिस्सा बने हैं. प्रधानमंत्री आवास जाने से पहले अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, “मैंने पहले कभी ऐसी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है. यह पहली बार है जब हम एनडीए का हिस्सा बने हैं, इसलिए हमारे सभी सांसद जा रहे हैं. यह हमारे लिए बिल्कुल एक नया अनुभव होगा.” वहीं, सांसद काकोली घोष ने निमंत्रण के लिए पीएम का आभार व्यक्त किया.
इस खास ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ का असल एजेंडा सिर्फ परिचय नहीं, बल्कि संसद के सुचारू संचालन पर जोर देना था. केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने स्पष्ट किया कि विपक्ष लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहा है, और इस मुद्दे पर बैठक में गंभीर चर्चा होने की संभावना है. इसके साथ ही आठवले ने महाराष्ट्र से जुड़े अहम मुद्दों को भी मजबूती से उठाने की बात कही.
ये भी पढ़ें: नेशनल हैंडलूम डे पर पीएम मोदी ने युवाओं को दिया ये खास ‘सोशल मीडिया टास्क’
सूत्रों की मानें तो यह बैठक सिर्फ नाश्ते तक सीमित नहीं होगी. बल्कि यह एनडीए परिवार के सांसदों के बीच आपसी परिचय और संवाद का एक बड़ा मंच है. पीएम मोदी ने नए सांसदों को संसदीय प्रक्रियाओं, उनकी जिम्मेदारियों और अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का ‘गुरुमंत्र’ मिलेगा. इस ब्रेकफास्ट बैठक से एनडीए ने आगामी सत्र के लिए अपनी एकजुटता और मजबूत रणनीति का साफ संदेश दिया जाएगा
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…