देश

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से की बात, सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के गहरे संबंधों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नीदरलैंड दौरे के दौरान वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. जैसे ही पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद भारतीयों ने उत्साह और जोश के साथ उनका स्वागत किया. माहौल किसी विदेश की धरती पर नहीं, बल्कि घर जैसा लग रहा था, जहां अपनी मिट्टी के लोग एक-दूसरे से मिल रहे हों.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की भूमिका की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड में बसे भारतीय, भारत और नीदरलैंड के रिश्तों को मजबूत करने में एक “मजबूत पुल” की तरह काम कर रहे हैं.

सूरीनामी-हिंदुस्तानी विरासत का भी जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के ऐतिहासिक और भावनात्मक संबंधों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिर्फ इतिहास तक सीमित नहीं है, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं का हिस्सा है. साथ ही उन्होंने इस समुदाय द्वारा अपनी विरासत को संभालकर रखने और आगे बढ़ाने के प्रयासों की भी सराहना की.

भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम बना चर्चा का केंद्र

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत के बदलते आर्थिक और तकनीकी परिदृश्य पर भी विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं में स्टार्टअप एक सोच नहीं, बल्कि एक “मिजाज” बन चुका है.
उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 12 साल पहले जहां भारत में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, वहीं आज यह संख्या दो लाख से भी ज्यादा पहुंच चुकी है. यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है—2014 में जहां सिर्फ चार यूनिकॉर्न थे, आज यह संख्या करीब 125 तक पहुंच चुकी है. इसके अलावा, 2025 में ही लगभग 44 हजार नए स्टार्टअप रजिस्टर हुए हैं.

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा क्षेत्र और स्पेस टेक्नोलॉजी में भारतीय स्टार्टअप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

सेमीकंडक्टर और डिजिटल इंडिया पर जोर

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत अब रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रहा है. पिछले साल देश में लाखों पेटेंट दाखिल किए गए, जो इस बात का संकेत है कि भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि तकनीक का निर्माता भी बन रहा है.

उन्होंने सेमीकंडक्टर सेक्टर का जिक्र करते हुए बताया कि भारत में फिलहाल 12 सेमीकंडक्टर प्लांट काम कर रहे हैं, जिनमें से दो में उत्पादन भी शुरू हो चुका है. आने वाले समय में भारत में डिजाइन होने वाली चिप्स “मेड इन इंडिया” टैग के साथ दुनिया में पहचान बनाएंगी.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है. उन्होंने बताया कि हर महीने भारत में 20 अरब से ज्यादा यूपीआई ट्रांजैक्शन हो रहे हैं, और वैश्विक डिजिटल लेनदेन का आधे से ज्यादा हिस्सा अकेले भारत में हो रहा है.

ये भी पढ़ें: नीट यूजी पेपर लीक विवाद: NTA को भंग करने की मांग, यूडीएफ ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

33 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

47 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

56 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

57 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

60 minutes ago