लाइफस्टाइल

करेले की कड़वाहट आखिर क्यों लगती है इतनी तेज, स्वाद बदलने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Tips of reduce bitterness of bitter gourd:  करेला सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह शरीर में शुगर को कंट्रोल करने, पेट को सही रखने और वजन कम करने में मदद करता है. हालांकि कई लोग सिर्फ इसके कड़वे स्वाद की वजह से इसे खाना पसंद नहीं करते. पर कुछ आसान घरेलू तरीकों को करेले की कड़वाहट को काफी कम किया जा सकता है. इससे इसका स्वाद भी अच्छा हो जाता है.दरअसल, करेले में कुछ प्राकृतिक रसायन पाए जाते हैं, जिनकी वजह से उसका स्वाद कड़वा होता है.

जब हम करेला खाते हैं, तो हमारी जीभ इन कड़वे तत्वों को तुरंत पहचान लेती है. लेकिन नमक, दही, प्याज, हल्दी और सरसों का तेल जैसे पदार्थ इन तत्वों के असर को कम करने में मदद करते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आप करेले की कड़वाहट को कैसे कम सकते हैं.

करेले की कड़वाहट को इन तरीकों से करें कम

1.करेले पर नमक लगाए

सबसे पहले बात नमक की करें, तो इसे करेले की कड़वाहट कम करने का सबसे असरदार तरीका माना जाता है. जब करेले पर नमक लगाया जाता है, तो वह उसके अंदर मौजूद पानी को बाहर निकालने लगता है. इसी पानी के साथ करेले के कड़वे तत्व भी धीरे-धीरे बाहर आने लगते हैं. कुछ देर बाद करेले का स्वाद पहले से हल्का लगने लगता है. बाद में जब इसे पानी से धोया जाता है, तो काफी कड़वाहट निकल चुकी होती है.

2.दही का प्रयोग

दही भी करेले की कड़वाहट को दूर करने में काफी मदद करती है. दही में हल्की खटास होती है, जो जीभ पर कड़वे स्वाद को कम महसूस कराती है. दही का स्वाद हमारी जीभ को संतुलित महसूस होता है और इससे करेले की कड़वाहट दब जाती है. इसके अलावा, दही में मौजूद बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड करेले के ऊपरी हिस्से पर असर डालते हैं, जिससे उसका स्वाद थोड़ा नरम हो जाता है.

3. करेले में हल्दी डालकर पकाए

हल्दी का असर थोड़ा अलग तरीके से काम करता है. वैज्ञानिक मानते हैं कि हल्दी में तेज खुशबू और खास तरह के प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो खाने के स्वाद को बदलने में मदद करते हैं. जब करेले पर हल्दी लगाई जाती है, तो उसकी खुशबू और हल्का तीखापन कड़वाहट को कम करने लगता है. इसके अलावा, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व स्वाद को संतुलित करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए निखार, डाइट में शामिल करें ये 5 सलाद; जानिए बनाने का तरीका

4. करेले के साथ प्याज डालकर पकाए

प्याज भी इस मामले में काफी असरदार माना जाता है. जब करेले को प्याज के साथ पकाया जाता है, तो प्याज का मीठापन कड़वाहट को संतुलित करने लगता है. वैज्ञानिक कहते हैं कि हमारी जीभ एक साथ कई स्वाद महसूस करती है. ऐसे में जब मीठा और कड़वा स्वाद साथ आता है, तो कड़वाहट कम महसूस होती है. यही कारण है कि प्याज के साथ बना करेला कई लोगों को ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.

5. ज्यादा मात्रा में तेल डालकर करेले को पकाए

वहीं सरसों के तेल भी इस काम में काफी मददगार है. सरसों के तेल में तेज खुशबू और तीखा स्वाद होता है. यह हमारे स्वाद महसूस करने के तरीके को थोड़ा बदल देता है. जब करेला सरसों के तेल में पकता है, तो तेल की खुशबू और उसका स्वाद कड़वाहट को दबाने लगता है. इसके अलावा, सरसों के तेल में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो खाने में स्वाद जोड़ते हैं.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

10 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

19 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

20 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

23 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

39 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

42 minutes ago