देश

बदलेगा पीएम मोदी के ऑफिस और घर दोनों का पता, पहली बार शिफ्ट होगा प्रधानमंत्री कार्यालय, जानिए क्या है एड्रेस?

PMO and Prime Minister residence change: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का घर और ऑफिस दोनों का पत्ता बदलने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया प्रधानमंत्री कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय वहां पर शिफ्ट नहीं किया गया है. इसी के साथ प्रधानमंत्री अवास का निर्माण कार्य भी जारी है. जल्द ही प्रधानमंत्री का निवास सात लोक कल्याण मार्ग से शिफ्ट किया जाएगा.

यह होगा पीएम के घर और ऑफिस का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) इस समय नई दिल्ली के रायसीना हिल के साउथ ब्लॉक में स्थित है. जहां पीएम मोदी बैठते हैं. लेकिन सूत्रों की माने तो अब इस दफ्तर का पता सेवा तीर्थ परिसर होने जा रहा है. नई दिल्ली में सेवा तीर्थ परिसर विजय चौक के नजदीक रायसीना हिल के नीचे बनाया गया है. यहां पर प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक साथ नए सेवा तीर्थ परिसर में जगह दी गई है.

प्रधानमंत्री आवास का पता भी अब बदलने जा रहा है. वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी का आधिकारिक निवास सात लोक कल्याण मार्ग है, लेकिन सेवा तीर्थ परिसर के पास ही नए प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री का निवास सात लोक कल्याण मार्ग से शिफ्ट होकर सेवा तीर्थ परिसर के समीप हो जाएगा.

ऐतिहासिक इमारत हैं नॉर्थ और साउथ ब्लॉक

स्वतंत्रता के बाद से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) साउथ ब्लॉक में ही स्थित रहा है. इसी ऐतिहासिक इमारत में विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय भी लंबे समय तक कार्य करते रहे हैं. वहीं नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय संचालित होते थे, जिन्हें अब नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कर्तव्य भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है.


ये भी पढ़ें: जब धागे से जुड़ा भारत-जर्मनी का रिश्ता! साबरमती रिवरफ्रंट पर पीएम मोदी के साथ चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने जमकर उड़ाई पतंग


ब्रिटिश काल में निर्मित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को अब ‘युगे-युगीन’ भारत संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है. नॉर्थ ब्लॉक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम शुरू हो चुका है. यह संग्रहालय दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय होगा, जिसमें भारत की लगभग 5,000 वर्षों पुरानी सभ्यता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

क्रिकेट में बदला बोल्ड का नियम! अब ऐसे गिरेंगी स्टंप्स तो बल्लेबाज नहीं होगा आउट

Cricket Rules Change: क्रिकेट के बोल्ड नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. MCC ने…

6 minutes ago

यूपी में घर-दुकान किराए पर लेना होगा सस्ता, लीज डीड की रजिस्ट्री फीस पर लगी सीमा; जानें नए नियम

UP Lease Deed Registration Fees: उत्तर प्रदेश में लीज डीड यानी पट्टा विलेख की रजिस्ट्री…

33 minutes ago

ग्रीस के बाद अब जापान पर भी मुसलमानों का कब्जा, पाकिस्तानी मौलाना के सनसनीखेज दावे से मचा बवाल

Tariq Masood: पूरी दुनिया में आतंकवाद की फैक्ट्री के नाम से मशहूर पाकिस्तानी अब अपनी…

38 minutes ago

कंगना रनौत का शाही स्वैग वायरल! सिल्क लहंगे और गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं किसी महारानी से कम नहीं

 Kangana Ranaut Royal Look: कंगना रनौत का पारंपरिक फैशन और रॉयल एथनिक स्टाइल महिलाओं के…

1 hour ago