Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

New Zealand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले न्यूजीलैंड दौरे के बीच वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सफलता की कहानी सुर्खियों में है. महज 5% आबादी होने के बावजूद भारतीय मूल के लोगों ने अपनी उच्च शिक्षा, मेहनत और उद्यमिता के दम पर न्यूजीलैंड के हर क्षेत्र में अपनी गहरी और अमिट छाप छोड़ी है.

ऑकलैंड में आयोजित ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों और प्रवासी भारतीयों के योगदान का उत्सव बनकर सामने आया. दस हजार से अधिक भारतीय समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच बढ़ती मित्रता, विश्वास और सहयोग को रेखांकित किया.

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 30 साल पुराना मफलर दिखाया और भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई दिशा देने की बात कही.

न्यूजीलैंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक माओरी 'पोहिरी' समारोह और 'हाका' नृत्य से स्वागत किया गया. कभी युद्ध का प्रतीक रहा हाका आज न्यूजीलैंड की सांस्कृतिक पहचान और सम्मान समारोहों का अहम हिस्सा बन चुका है.

भारत और न्यूजीलैंड ने वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हाथ मिलाया है. पीएम मोदी और उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ने सीमा पार आतंकवाद और साइबर अपराध के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाने का एलान किया है.

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की. दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया और व्यापार, निवेश, सुरक्षा व FTA समेत कई अहम समझौतों पर सहमति बनाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की ऑकलैंड में हुई बैठक में दोनों देशों ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया. रक्षा, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में समझौते हुए, जबकि प्रस्तावित FTA के तहत 57% टैरिफ खत्म करने की घोषणा भी की गई.

ऑकलैंड में पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बिजनेस और स्पोर्ट्स कार्यक्रम में भारत को वैश्विक निवेश का सबसे मजबूत केंद्र बताया. उन्होंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने, PLI योजना में निवेश और फिनटेक, स्पेस व एग्रीटेक सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में पारंपरिक माओरी 'पोहिरी' समारोह के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और भारत-न्यूजीलैंड के व्यापार, शिक्षा व रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर दिया...

तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रह रहे भारतीयों के प्यार, अपनापन और भारत से उनके अटूट जुड़ाव की दिल से सराहना की.