PM Modi On Bijnor Herbal Tea: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मशहूर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक छोटे से गांव की महिलाओं की अभूतपूर्व सफलता की कहानी पूरे देश के सामने रखी. बिजनौर के लखीवाला गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी ब्रांड ‘विदुर प्रेरणा हर्बल टी’ की जमकर तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है बल्कि यह अपनों से जुड़ाव और अपनापन जताने का माध्यम है.
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वैसे तो पूरा देश भलीभांति जानता है कि उनका चाय से क्या गहरा रिश्ता है, लेकिन आज जिस चाय की वे बात कर रहे हैं उसने न सिर्फ स्वाद दिया है बल्कि दर्जनों बहनों के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई मिठास घोल दी है.
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि बिजनौर की इन ग्रामीण महिलाओं ने अपनी स्थानीय समझ और प्रकृति के खजाने का इस्तेमाल कर यह अनोखी हर्बल चाय तैयार की है. इस चाय में लेमनग्रास, गिलोय, मुलेठी, तुलसी, कच्ची हल्दी, दालचीनी, इलायची और सौंफ जैसी स्वास्थ्यवर्धक सामग्रियां मिलाई गई हैं.
अपने अद्भुत स्वाद और सेहत के गुणों के कारण इस हर्बल चाय ने बहुत ही कम समय में अपनी एक खास पहचान बना ली है. प्रयागराज के महाकुंभ और दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव (International Food Festival) में इस चाय का डंका बजा और विदेशी मेहमानों ने भी इसमें भारी दिलचस्पी दिखाई.
यह भी पढ़ें :जब भारतीय जवानों ने दुश्मन से वापस छीनीं कारगिल की चोटियां, जानिए 1999 के युद्ध की पूरी कहानी
पीएम मोदी ने इस ब्रांड की सफलता की सबसे प्रेरणादायक बात बताते हुए कहा कि यह पूरा कारोबार महज एक लाख रुपये की छोटी सी पूंजी से शुरू हुआ था. लेकिन महिलाओं के अटूट आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के दम पर आज यह हर्बल चाय देश के बड़े-बड़े संस्थानों और बाजारों तक पहुंच चुकी है.
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि बिजनौर की महिलाओं की यह पहल साबित करती है कि जब स्थानीय ज्ञान, प्रकृति की देन और नारी शक्ति का आत्मविश्वास एक साथ मिलते हैं, तो एक छोटा सा कदम भी देश में बहुत बड़े बदलाव का जरिया बन जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…