पीएम मोदी-सैम पित्रोदा (फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
PM Modi On Sam Pitroda: एक बार फिर से सैम पित्रोदा को ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया गया है. बुधवार की शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तुरंत प्रभाव से उनकी नियुक्ति को लेकर मंजूरी दे दी है. तो वहीं अब वो खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही इसको लेकर भविष्यवाणी कर दी थी.
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसे विवादित बयान दिए थे, जिससे बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. चुनाव के दौरान खुद की बखिया उधेड़ते हुए देखकर कांग्रेस बैकफुट पर आ गई थी और सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
सैम पित्रोदा ने कहा था, “अमेरिका में उत्तराधिकार टैक्स लगता है. अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब उसकी मृत्यु होती है तो वह अपने बच्चों को उसका केवल 45 फीसदी ही ट्रांसफर कर सकता है, जबकि 55 फीसदी सरकार ले लेती है. यह एक दिलचस्प कानून है. यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति अर्जित की है और अब आप जा रहे हैं, तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, बल्कि आधी जो मुझे उचित लगता है.”
बता दें कि सैम पित्रोदा ने जब इस्तीफा दिया था, उस वक्त देश में लोकसभा चुनाव चल रहे थे. उसी दौरान एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि “कभी-कभी मुझे लगता है पार्टी योजना बनाकर ऐसे लोगों के माध्यम से कोई शिगूफे छोड़ती है. वो अकेले अपनी मर्जी से करते होंगे ऐसा मुझे नहीं लगता है. क्योंकि जब हो-हल्ला होता है तो पार्टी से कुछ दिनों के लिए निकालते हैं फिर पार्टी के मुख्य धारा में वो रहते हैं.” इसके अलावा पीएम ने पूरे भरोसे के साथ ये कहा था कि उन्होंने सैम पित्रोदा को अभी इस्तीफा दिला दिया और कुछ दिन के बाद फिर उसे वही पद देंगे. ये उनकी (कांग्रेस) सोची समझी रणनीति है, जिसमें भ्रम पैदा करना, वतावरण बदलना, नये-नये मुद्दे जोड़ते रहना ऐसी चालाकियां वो करते रहते हैं.
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही सैम पित्रोदा ने उत्तराधिकार टैक्स को लेकर बयान दिया था. उस दौरान भाजपा ने इस बयान की जमकर आलोचना की थी. पीएम मोदी ने तब कहा था कि आप अपनी मेहनत से जो संपत्ति जमा करेंगे, वह आपके बच्चों को नहीं मिलेगी. कांग्रेस पार्टी उसे छीन लेगी. एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, “कांग्रेस राजघराने के राजकुमार के सलाहकार ने पहले कहा था कि मध्यम वर्ग पर ज्यादा टैक्स लगाया जाना चाहिए. अब वे और आगे बढ़ गए हैं. अब कांग्रेस कह रही है कि वह उत्तराधिकार टैक्स लगाएगी और लोगों को उनके माता-पिता से मिली विरासत पर टैक्स लगाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…