देश

“कांग्रेस के DNA में है तानाशाही”, शिवराज सिंह चौहान बोले- सत्ता में बने रहने के लिए संविधान क धज्जियां उड़ाई गईं

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1975 में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा घोषित आपातकाल के दौर का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तानाशाही कांग्रेस के डीएनए में है. उस समय अत्याचार की पराकाष्ठा देखी गई. पूरा देश जेल में तब्दील हो गया था.

देश के इतिहास में काला अध्याय था- शिवराज

वर्ष 1975 से 1977 के बीच के दौर पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित किया गया आपातकाल देश के इतिहास में वास्तव में एक काला अध्याय था.

संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं- शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द किए जाने के बाद सत्ता पर काबिज रहने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए आपातकाल घोषित किया था.

यह भी पढ़ें- Lal Krishna Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती, इस विभाग में हो रहा इलाज

उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी ने सत्ता का दुरुपयोग करके चुनाव जीता था, लेकिन वह इतने पर हीं नहीं रुकीं और आपातकाल घोषित कर दिया. संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं. सभी मौलिक अधिकारों का दमन किया गया. आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीसा) के प्रावधानों को और अधिक कठोर बना दिया गया.

तानाशाही कांग्रेस के डीएनए में है- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने याद दिलाया कि कैसे आपातकाल के दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर लोगों को जेलों में डाल दिया गया था. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ये सब उन्होंने सिर्फ सत्ता पर काबिज रहने के लिए किया. तानाशाही कांग्रेस के डीएनए में है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago