देश

“विकास पथ के महत्वपूर्ण चरण का नरसिम्हा राव ने किया प्रभावी नेतृत्व”, पीएम मोदी ने पूर्व पीएम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने उनके नेतृत्व और बुद्धिमता की प्रशंसा करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है.

PM Modi ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

पीएम मोदी (PM Modi) ने भारत के विकास में उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “विकास पथ के महत्वपूर्ण चरण के दौरान उनके प्रभावी नेतृत्व के लिए भारत उनका आभारी है. उनकी बुद्धि, ज्ञान और विद्वत्तापूर्ण स्वभाव की भी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है.”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्थव्यवस्था में नई दिशा दिखाने वाले उनके प्रयासों की सराहना करते हुए लिखा, “लोकप्रिय राजनेता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व पीएम को सच्चा राष्ट्रभक्त बताते एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें सादर नमन. आधुनिक अर्थशास्त्र की गहरी समझ रखने वाले नरसिम्हा राव सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्त, विद्वान और युगद्रष्टा थे. उनकी नीतियां और विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं.”

यह भी पढ़ें- ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग को पछाड़ कर पीएम मोदी ने फिर रचा इतिहास, 78 फीसदी रेटिंग के साथ बने दुनिया के सबसे लोकप्रियता नेता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व पीएम को आर्थिक सुधारों का शिल्पकार बताया. लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न पी.वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. वह एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और आर्थिक सुधारों के शिल्पकार थे, जिनके नेतृत्व में भारत ने एक नई आर्थिक दिशा की ओर कदम बढ़ाया. उनका योगदान राष्ट्र निर्माण, प्रशासनिक दक्षता और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को सुदृढ़ करने में अमूल्य रहा है. उनके विचार सदैव भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

2 minutes ago

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

23 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

43 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

59 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

2 hours ago