Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग को पछाड़ कर पीएम मोदी ने फिर रचा इतिहास, 78 फीसदी रेटिंग के साथ बने दुनिया के सबसे लोकप्रियता नेता

पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे दिग्गज नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) न केवल देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण एजेंसी Morning Consult की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी 78 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता बने हुए हैं. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे दिग्गज नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है.

PM Modi  की लोकप्रियता में कमी नहीं

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री मोदी लगातार 11 सालों से सत्ता में हैं और अब अपने 12वें वर्ष की ओर बढ़ रहे हैं. इतना लंबा कार्यकाल होने के बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई गिरावट नहीं आई है, बल्कि वह विश्व मंच पर और अधिक मजबूत होकर उभरे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी लोकप्रियता मजबूत

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सीमित सैन्य संघर्ष हुआ, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कहा गया. इस ऑपरेशन के 48 दिन बाद आई इस अप्रूवल रेटिंग में साफ देखा गया कि मोदी की लोकप्रियता पर इस संघर्ष का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का आज करेंगे उद्घाटन

विपक्ष ने यह आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के कहने पर सीज़फायर की घोषणा की, लेकिन इस फॉल्स नैरेटिव को (झूठा प्रचार) अमेरिकी सर्वेक्षण ने पूरी तरह खारिज कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार, मोदी की वैश्विक छवि पहले से अधिक मजबूत और निर्णायक बनी हुई है.

किस नेता को कितनी रेटिंग?

नरेंद्र मोदी 78 फीसदी
डोनाल्ड ट्रंप 41 फीसदी
शहबाज़ शरीफ32 फीसदी
शी जिनपिंग को 20 फीसदी
व्लादिमिर पुतिन 11 फीसदी

वहीं Lowy Institute 2025 के पोल में जब लोगों से पूछा गया कि दुनिया में जिम्मेदारी के साथ एक्ट करने के मामले में आप अमेरिका पर कितना भरोसा करते हैं, तो इसके जवाब में सिर्फ 36 फीसदी ने अमेरिका का साथ दिया. जब यही सवाल हिंदुस्तान के संदर्भ में पूछा गया…तो 54 परसेंट लोगों की राय ये थी..कि भारत दुनिया में जिम्मेदारी के साथ एक्ट करके अपनी भूमिका अदा कर सकता है. वहीं दुनिया में ज़िम्मेदारी के साथ एक्ट करने के मामले में चीन को सिर्फ 20 परसेंट और रूस को सिर्फ 11 परसेंट लोगों ने सपोर्ट किया.

PM Modi के नेतृत्व में भारत वैश्विक पटल पर हुआ मजबूत

इन आंकड़े से साफ है कि भारत को अब एक विश्वसनीय और संतुलित वैश्विक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है. मोदी के नेतृत्व में भारत ने जहां कूटनीति, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में संतुलन साधा है, वहीं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital