देश

Operation Sindoor: PM मोदी का पाकिस्तान को करारा जवाब, गोली चलेगी तो गोला दागेंगे – डॉ. रमन सिंह

Operation Sindoor: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को मुंगेली जिले के लोरमी में एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के बाद रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस की संसद के विशेष सत्र की मांग और विपक्ष के सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि भविष्य में पाकिस्तान के संरक्षण में कोई आतंकी गतिविधि होती है, तो उसे युद्ध की शुरुआत माना जाएगा. उन्होंने साफ कहा, “अगर गोली चलेगी, तो गोला दागा जाएगा.” पाकिस्तान को इससे पहले इतना सख्त और स्पष्ट संदेश कभी नहीं मिला.

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या हुई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को बढ़ावा देता रहा है, लेकिन पीएम मोदी ने इसका कड़ा जवाब दिया. सेना को आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट करने का आदेश दिया गया, और हमारे जवानों ने लगभग 100 आतंकियों को मार गिराया. यह भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम है.

मांग के सिंदूर का मांगा हिसाब

डॉ. रमन सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की सराहना करते हुए कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था. फिर भी, उनकी हत्या उनके हिंदू होने के कारण की गई. उन्होंने कहा, “मासूम लोगों का इस लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन उनकी जाति नहीं, धर्म पूछकर हत्या की गई. ऐसी हत्या विश्व इतिहास में शायद ही कहीं हुई हो.” जब महिलाओं ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपने मांग के सिंदूर का हिसाब मांगा, तो भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए जवाब दिया. भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया.

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह नया भारत है, और पीएम मोदी के साहस ने दुनिया को यह दिखा दिया है. पाकिस्तान को उसकी हरकतों का करारा जवाब मिला है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Adampur Air Base Visit Highlights: आदमपुर एयरबेस पर पीएम मोदी के दौरे की सुर्खियां, देखिए VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

46 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

54 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago