देश

एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक छा जाएंगे पीएम मोदी! जानिए पटना में होने वाले महा-रोड शो का पूरा रूट

बिहार की राजधानी पटना आज एक बड़े ऐतिहासिक सियासी जश्न की गवाह बनने जा रही है. आज 7 मई (गुरुवार) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पटना पहुंच रहे हैं. पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे पटना आएंगे और एयरपोर्ट से लेकर सीधे गांधी मैदान तक उनका एक विशाल और भव्य ‘रोड शो’ निकाला जाएगा.

पटना में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम

पीएम मोदी के रोड शो के लिए पूरे पटना को छावनी और जश्न के मंच में तब्दील कर दिया गया है. पूरे रास्ते में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं. प्रधानमंत्री अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे.

दोपहर 12:30 बजे गांधी मैदान में शपथ ग्रहण का भव्य आयोजन शुरू होगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन नवीन समेत राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे. एनडीए खेमे से नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी मंच साझा करेंगे. पूरे पटना शहर को “विकसित भारत, विकसित बिहार” के नारों वाले पोस्टरों से पाट दिया गया है.

27 मंत्री लेंगे शपथ, निशांत कुमार पर टिकीं निगाहें

गांधी मैदान में राज्यपाल सय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. सूत्रों के अनुसार, आज 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है.
बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं (डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव पहले ही शपथ ले चुके हैं). भविष्य के समीकरणों के लिए 6 सीटें अभी खाली रखी जाएंगी.

  • BJP: 12 मंत्री
  • JDU: 11 मंत्री
  • LJP (R): 2 मंत्री
  • HAM & RLM: 1-1 मंत्री

JDU से संभावित मंत्रियों के नाम

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का मंत्री बनना आज का सबसे बड़ा आकर्षण है. इसके अलावा JDU से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा और दामोदर रावत के नाम संभावित लिस्ट में सबसे आगे हैं.

ये भी पढ़ें: नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार! कोलकाता में आज अमित शाह करेंगे बैक-टू-बैक बैठकें, क्या है BJP आलाकमान का मास्टरप्लान?

BJP और सहयोगियों से कौन?

भाजपा (BJP) कोटे से विजय सिन्हा, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, शूटर श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर, सुरेंद्र मेहता और संजीव चौरसिया मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सहयोगी दलों की बात करें तो HAM से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन, RLM से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश या पत्नी स्नेहलता, और LJP(R) से पूर्व मंत्री संजय पासवान का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है. कुल मिलाकर आज गांधी मैदान से एनडीए के ‘मिशन बिहार’ का नया शंखनाद होने जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

1 minute ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

31 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

40 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

41 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

48 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

54 minutes ago