देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजमाता को किया नमन, कहा- राजमाता का सपना था सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया (Rajmata Vijayaraje Scindia) की जयंती पर उन्हें नमन किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि राजमाता (Rajmata Vijayaraje Scindia) ने जनसंघ और बीजेपी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके योगदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके विचारों और आदर्शों को प्रेरणास्रोत बताया.

पीएम मोदी का एक्स पोस्ट

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“राजमाता विजयाराजे सिंधिया (Rajmata Vijayaraje Scindia) की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. समाज सेवा के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उन्होंने जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विजयाराजे सिंधिया (Rajmata Vijayaraje Scindia) जी हमारी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति गहरी आस्था रखती थीं और उन्हें संरक्षित करने के साथ-साथ उन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए भी सदैव कार्यरत रहीं.”

https://twitter.com/narendramodi/status/1977212924637642842

पीएम मोदी पोस्ट किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 1 मिनट 19 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया. संदेश में पीएम मोदी ने कहा

“पिछली शताब्दी में भारत को दिशा देने वाले कुछ चुनिंदा व्यक्तित्वों में राजमाता विजयाराजे सिंधिया (Rajmata Vijayaraje Scindia) शामिल थीं. राजमाता जी केवल एक वात्सल्य मूर्ति ही नहीं थीं बल्कि एक निर्णायक नेता और कुशल प्रशासक भी थीं. उन्होंने (Rajmata Vijayaraje Scindia) स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के बाद के दशकों तक कई महत्वपूर्ण पड़ावों को देखा और अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया.”

ये भी पढ़ें-सेशेल्स के राष्ट्रपति बने डॉ. पैट्रिक हर्मिनी, पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे,

“राजमाता राजपरिवार से होने के बावजूद, उनके पास सब कुछ होते हुए भी उन्होंने एक मां की तरह जनसेवा में अपना जीवन खपा दिया. उन्होंने कहा कि सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत राजमाता का सपना था. उनके इस सपने को हम आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से पूरा करेंगे. राजमाता की प्रेरणा हमारे साथ है.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago