मनोरंजन

Salman Khan ने की Abhishek Bajaj की तारीफ, Neelam Giri ने जताई नाराजगी, बोली- “हमारी मेहनत की कभी सराहना नहीं हुई”

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: BB हाउस का ये हफ्ता भी दर्शकों के लिए मजेदार रहा. शो ने एक बार फिर अपनी ड्रामा, कंटेस्टेंट्स की हरकतों और ट्विस्ट के जरिए फैंस का ध्यान खींचा. इस बार Weekend Ka Vaar में सलमान खान घर के कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर अपनी राय रखी और कुछ की सराहना भी की.

सलमान ने Abhishek Bajaj, Ashnoor Kaur, Mridul Tiwari और Gaurav Khanna की मेहनत और गेम में सुधार को देखकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस हफ्ते ये कंटेस्टेंट्स काफी अच्छे लगे और उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाया. खासकर जब Neelam Giri ने कुकिंग की जिम्मेदारी से थोड़ी दूरी बनाई, तब Abhishek और Ashnoor ने मिलकर समस्या का समाधान ढूंढा. सलमान ने इस प्रयास की भी प्रशंसा की.

Neelam Giri की नाराजगी

हालांकि, सलमान की तारीफों से Neelam Giri खुश नहीं दिखीं. उन्होंने Tanya Mittal से बातचीत में कहा कि उन्हें कभी भी उनका काम या योगदान नजरअंदाज नहीं किया जाता. Neelam ने कहा कि “दूसरे ग्रुप को हमेशा सराहा जाता है. Abhishek ने दो दिन कुकिंग की, लेकिन मैंने तो शुरुआत से ये काम कर रही हूं. हमें कभी सराहा नहीं जाता, और ये बहुत दुखद है.” Tanya ने भी Neelam की बातों से सहमति जताई और कहा कि चाहे वह कुछ भी करें, लोग उन्हें गलत ही समझते हैं.

सलमान का जवाब और Amaal Mallik विवाद

सलमान ने Amaal Mallik के पक्ष में होने के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मैंने Amaal को सबसे ज्यादा फटकारा है. पहले से लेकर पिछले वीकेंड तक मैं उन्हें लगातार डांटता रहा, फिर भी लोग मुझे पक्षपाती मान रहे हैं. बाहर लोग जो सोच रहे हैं, वो सही नहीं है. मैंने उन्हें बहुत डांटा है.”

ये भी पढ़ें- Big B Birthday: 83 के उम्र में भी जारी है बीग बी का जलवा, महानायक की वो एवरग्रीन फिल्में जो कभी नहीं होंगी पुरानी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

36 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago