देश

शिक्षा से पर्यटन तक… बजट के विजन को जमीन पर उतारेंगे PM मोदी, कल विशेषज्ञों के साथ होगी खास चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से “सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस विषय के अंतर्गत शिक्षा व कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं आयुष, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार सहित विभिन्न क्षेत्रों पर अनेक सत्र आयोजित किए जाएंगे.

कई पहलों पर होगी गहन चर्चा

इन सत्रों में शिक्षा से रोजगार के मार्ग को सुदृढ़ करने, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब विकसित करने, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों एवं देखभालकर्ताओं के प्रशिक्षण का विस्तार करने, क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों तथा नए आयुष संस्थानों की स्थापना जैसी पहलों पर चर्चा की जाएगी.

इसके साथ ही आतिथ्य कौशल विकास, सतत पर्यटन मार्गों के विकास, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विस्तार और विरासत पर्यटन के संवर्धन से संबंधित पर्यटन पहलों पर भी विचार-विमर्श होगा.

विशेषज्ञों के बीच संवाद के लिए मंच

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि बजट पश्चात आयोजित यह वेबिनार सरकार, उद्योग जगत और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच सहयोगात्मक संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे बजट में उल्लिखित नीतिगत दृष्टिकोण को व्यावहारिक रणनीतियों में रूपांतरित किया जा सके.

इन चर्चाओं से प्राप्त होने वाले व्यावहारिक सुझाव प्रभावी कार्यान्वयन को सुगम बनाएंगे तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रगति को और गति प्रदान करेंगे.

33,500 करोड़ के विकास परियोजना का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी से 33,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लोगों ने केंद्र सरकार की सराहना की.

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एक महिला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने दिल खोलकर महिलाओं के लिए काम किया है, लेकिन जिनको सिर्फ आलोचना करनी है, वो तो आलोचना करते रहेंगे और गालिया देते रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- “आज फिर जीत की तमन्ना है…” क्या 2021 का जख्म भरेगी टीम इंडिया, या फिर वही पुराना दर्द?

दिल्ली में हो रहा बहुत अच्छा काम

दूसरी महिला ने बताया, “दिल्ली में बहुत अच्छा काम हो रहा है. ऐसे विकास काम होते हुए मैंने पहले कभी नहीं देखा. कुल मिलाकर पीएम मोदी का दिल्ली में कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा.”

वहीं, एक अन्य महिला ने बताया, “हम सौभाग्यशाली हैं कि पीएम मोदी ने महिला दिवस पर हमें यह सौगात दी है. उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत से काम किए हैं. पीएम मोदी का विरोध करने वाले लोगों को सिर्फ अपना स्वार्थ दिखता है, उनका काम नहीं दिखता.”

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

52 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

21 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

31 minutes ago