देश

“मेरी अंतरात्मा की निर्माता हैं मेरे परिवार की महिलाएं”: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गौतम अदाणी का भावुक संदेश

Gautam Adani: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को कहा कि उनके परिवार की महिलाओं ने जीवन, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाई है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौतम अदाणी ने अपने निजी विचार साझा करते हुए अपने आसपास की महिलाओं को “अपनी अंतरात्मा की निर्माता” बताया.

लिंक्डन पर पोस्ट कर किया याद

लिंक्डइन पर एक पोस्ट में, अदाणी समूह के चेयरमैन ने याद किया कि कैसे उनके परिवार की महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना, चरित्र और दृष्टिकोण को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाई.

अपने बचपन को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें शुरुआती शिक्षा उनकी मां से मिली, जिन्होंने उन्हें भारत के महाकाव्यों और उनमें निहित मूल्यों से परिचित कराया.

महाकाव्यों की कहानियों ने दी गहन शिक्षा

गौतम अदाणी ने कहा, “महाकाव्यों की कहानियों ने उन्हें पाठ्यपुस्तकों से कहीं अधिक गहन शिक्षा दी. उन कहानियों ने कम उम्र में ही साहस, त्याग, कर्तव्य और आस्था जैसे मूल्यों को उनके मन में स्थापित करने में मदद की.”

उन्होंने अपने जीवन के उस निर्णायक क्षण को भी याद किया जब वे 16 वर्ष की आयु में अपना कुछ बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ मुंबई के लिए घर से निकले थे.

गौतम अदाणी ने कहा कि हालांकि उन्होंने एक अनिश्चित भविष्य की ओर कदम बढ़ाया था, लेकिन वे अकसर अपनी मां के साहस के बारे में सोचते हैं कि उन्होंने उन्हें उस रास्ते पर चलने की अनुमति कैसे दी होगी.

गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें “अपनी अंतरात्मा की रक्षक” बताया.

अदाणी समूह के चेयरमैन ने कहा, “पेशे से प्रशिक्षित दंत चिकित्सक होने के बावजूद, उन्होंने अपना समय अदाणी फाउंडेशन के निर्माण में समर्पित किया, जो आज शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सतत आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्यक्रम चला रहा है.”

1 करोड़ से अधिक लोगों पर पड़ा सकारात्मक प्रभाव

गौतम अदाणी ने आगे कहा, “इन पहलों से अब भारत के 22 राज्यों में 1 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है.”

अपने परिवार के बारे में बात करते हुए, भारतीय अरबपति ने कहा कि उनकी बहुएं, परिधि अदाणी और दिवा अदाणी, परिवार में नए दृष्टिकोण लेकर आई हैं.

ये भी पढ़ें- उत्तम नगर हत्याकांड में ‘बुलडोजर एक्शन’! निजामुद्दीन का घर मटियामेट; अब तक क्या-क्या हुआ?

उन्होंने परिधि को एक विचारशील और तेजतर्रार वकील बताया जो विभिन्न विषयों पर अपनी राय रख सकती हैं, जबकि दिवा, एक डिजाइनर, रचनात्मकता और करुणा का अनूठा संगम हैं, खासकर दिव्यांगजनों की सहायता करने में.

उन्होंने अपनी तीन पोतियों से मिलने वाली खुशी के बारे में भी बताया और कहा कि उनकी उपस्थिति बोर्डरूम की गंभीरता को दूर कर देती है और उन्हें अगली पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराती है.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

5 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

20 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

28 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

33 minutes ago