देश

India-Nepal Ties: पीएम मोदी-प्रचंड की वार्ता में उर्जा व्यापार पर रहेगा जोर, कई समझौते पर हस्ताक्षर की संभावना

India-Nepal Ties: पीएम मोदी और उनके नेपाली समकक्ष पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता होगी. दोनों नेताओं की ये बातचीत ऊर्जा, संपर्क और व्यापार के क्षेत्रों में भारत-नेपाल सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी. बता दें कि प्रचंड भारत की चार दिवसीय यात्रा पर बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे. प्रचंड 2022 में नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे, जिसके बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है.

दोनों देशों के बीच बेटी-रोटी का संबंध

बता दें कि नेपाल के साथ भारत का बेटी-रोटी का संबध रहा है. ऐसे में पीएम मोदी और उनके समकक्ष की मुलाकात से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे. मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में गहरे सहयोग मोदी और प्रचंड के बातचीत के फोकस केंद्र में रहेगा.उन्होंने कहा कि प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक नई पहल के माध्यम से बिजली क्षेत्र के सहयोग को और गहरा करना होगा. नेपाल भारत को 450 मेगावाट से अधिक बिजली निर्यात करता है.

यह भी पढ़ें: नेपाल का राजपरिवार नरसंहार: राजकुमार दीपेंद्र ने पहले राजा और रानी समेत 12 लोगों को गोलियों से भूना, फिर खुद को गोली मार ली, आज के नेपाली PM प्रचंड ने भारत पर लगाया था गंभीर आरोप

इस बैठक के जरिए दोनों प्रधानमंत्रियों के भारत-नेपाल विकास साझेदारी की भी समीक्षा करने की संभावना है. जानकारों का कहना है कि दोनों देशों के बीच वित्तीय संपर्क को मजबूत करना एक चर्चा का विषय होगा.

बताते चलें कि पिछले साल अप्रैल में तत्कालीन नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा के दौरान नेपाल में RuPay कार्ड लॉन्च किया गया था. विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में हवाई अड्डे पर श्री प्रचंड का स्वागत किया. इससे पहले, उन्होंने 2016 में और 2008 में नेपाली प्रधानमंत्री के रूप में भारत का दौरा किया था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

4 hours ago