देश

Punjab News: पंजाब के अंबाला में हुआ सेना का बड़ा अभ्यास, दुश्मन के घर में घुसकर मारने का सिखाया गया हुनर

Punjab News: अंबाला में सेना के विभिन्न इकाइयों द्वारा एक पखवाड़े तक चलने वाला प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया गया. मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान, सेना के जवानों को हाई-टेक ड्रोन का इस्तेमाल के साथ-साथ दुश्मन के गढ़ में घूस कर ऑपरेशन को अंजाम देना सिखाया गया. 11 से 27 मई तक आयोजित इस अभ्यास में पश्चिमी सीमाओं के पार दुश्मन के इलाके पर नजर रखने के लिए भारतीय वायु सेना के साथ संयुक्त प्रशिक्षण के पहलुओं को भी शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें: बठिंडा फायरिंग केस: पुलिस ने सेना के एक जवान को किया अरेस्ट, घटना में शहीद हो गए थे 4 जवान

सेना के कमांडर ने जवानों को दी बधाई

बयान में कहा गया, “अभ्यास सफल रहा. इससे हमारी सेना के लिए उच्च स्तर की ऑपरेशन तैयारियों को भी मजबूती मिला है. बयान में आगे कहा गया है, “अभ्यास को सेना के कमांडर, पश्चिमी कमान और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने देखा और अभ्यास सत्र में शामिल सभी जवानों को बधाई दी. बता दें कि सेना और वायु सेना के संयुक्त अभ्यास में जमीनी बलों के समर्थन में हमलावर हेलीकाप्टर की तैनाती, दुश्मन की रक्षा प्रणालियों में सेंध, हाई टेक्नोलॉजी से लैस ड्रोन का उपयोग और दुश्मन के क्षेत्र में काफी अंदर घुसकर कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

1 hour ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago