प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दिखाता अहमदाबाद फ्लावर शो
Ahmedabad Flower Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद फ्लावर शो की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शहर की जीवंत भावना व प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दर्शाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद फ्लावर शो रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को एक साथ लाता है और शहर की जीवंत भावना व प्रकृति के प्रति प्रेम को सुंदर रूप से दर्शाता है.
उन्होंने लिखा कि यह भी सराहनीय है कि यह फूलों की प्रदर्शनी हर साल अपने आकार और कल्पनाशीलता में बढ़ती जा रही है.
प्रधानमंत्री मोदी ने यह प्रतिक्रिया गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस एक्स पोस्ट पर दी, जिसमें उन्होंने फ्लावर शो से जुड़ी तस्वीरें साझा की थीं. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि गुजरात की खुशबू, पूरी दुनिया में.
अपने एक्स पोस्ट में भूपेंद्र पटेल ने लिखा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित 14वें फ्लावर शो में इस वर्ष दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सृजन होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर मंडला और सरदार वल्लभभाई पटेल जी का विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर पोर्ट्रेट—इन उपलब्धियों के साथ अहमदाबाद फ्लावर शो ने लगातार तीसरे वर्ष वर्ल्ड रिकॉर्ड की हैट्रिक दर्ज की है.
सीएम ने यह भी लिखा कि वर्ष 2024 में विश्व का सबसे लंबा फ्लावर स्ट्रक्चर तथा वर्ष 2025 में विश्व का सबसे बड़ा फ्लावर बुके बनाकर अहमदाबाद फ्लावर शो ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था. वर्ष 2026 में दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ यह आयोजन रचनात्मकता और उत्कृष्ट आयोजन क्षमता का अनुपम उदाहरण बना है.
सीएम ने इसे प्रधानमंत्री से मिली प्रेरणा बताते हुए कहा कि यह फ्लावर शो वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद को वैश्विक मंच पर विशिष्ट पहचान दिला रहा है. यह फ्लावर शो केवल पुष्पों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और आधुनिक भारत की रचनात्मक शक्ति का भव्य उत्सव है.
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…
पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी के शासन के 25…