देश

Putin in India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीएम मोदी ने भेंट की रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर गुरुवार की शाम नई दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी से पालम एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ये पहली बार है कि पुतिन भारत आए है. इसके पहले उन्होंने आखिरी बार 2021 में भारत दौरा किया था.

भारत और रूस के झंडों से सजा मार्ग

राष्ट्रपति पुतिन के दौरे को लेकर 7 लोक कल्याण मार्ग को भारत और रूस के झंडों से सजाया गया था. इसके साथ ही खास लाइटिंग से पीएम आवास को सजाया गया था. रात को डिनर पर पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया.

PM Modi ने रूस के राष्ट्रपति को अपने आधिकारिक आवास के अंदर ले जाकर स्वागत किया. इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की है.

PM Modi ने भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की. गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं. पीएम मोदी द्वारा शेयर की गई फोटो में राष्ट्रपति पुतिन श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति को बड़े ही ध्यान से देख रहे हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था कि अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. भारत-रूस की दोस्ती पुरानी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है.

एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी में साथ निकलने से पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया. उन्होंने स्वागत समारोह के हिस्से के तौर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी थोड़ी देर के लिए देखा और उसकी सराहना की.

अमेरिका का टैरिफ और भारत-रूस समिट

शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस वार्षिक समिट ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका की तरफ से पेनल्टी के तौर पर टैरिफ लगाया गया है. यह समिट ट्रेड और एनर्जी पार्टनरशिप पर चर्चा के साथ-साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी फोकस करेगा.

शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में होने वाली औपचारिक बातचीत से पहले रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. पुतिन महात्मा गांधी मेमोरियल पर पुष्प अर्पित भी करेंगे.

ये भी पढे़ं: Putin India Visit: दिसंबर और पुतिन का कनेक्शन—आखिर क्यों चुनते हैं साल का आखिरी महीना, अब तक कितनी बार आए भारत?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago