देश

भारत के जन धन और डिजिटल मॉडल का दुनिया में बज रहा डंका, पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

PM Modi Queen Maxima Meeting: वैश्विक मंच पर भारत की डिजिटल ताकत और वित्तीय समावेशन का डंका एक बार फिर जोर-शोर से बजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 जून 2026) को नीदरलैंड्स की महारानी मैक्सिमा से नई दिल्ली में एक बेहद हाई-प्रोफाइल मुलाकात की है. इस बैठक के दौरान इस बात पर गहन चर्चा हुई कि कैसे भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित (DPI) महा-बदलाव वित्तीय सेवाओं को आम जनता के लिए बेहद सुलभ और किफायती बना रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि (UNSGSA) के रूप में भारत दौरे पर आईं रानी मैक्सिमा भारत के जन धन मॉडल को देखकर पूरी तरह दंग रह गईं.

जीवन को आसान बनाने वाला ‘भारतीय मॉडल’

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि नीदरलैंड्स की महामहिम रानी मैक्सिमा से मिलकर बेहद खुशी हुई. वह लंबे समय से दुनिया भर में वित्तीय समावेशन की प्रबल समर्थक रही हैं.

हमने चर्चा की कि कैसे भारत में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए हो रहा बदलाव वित्तीय सेवाओं को आख‍िरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा रहा है. पीएम ने साफ किया कि इस तकनीक ने लोगों की ‘लाइफ को आसान’ (Ease of Living) बनाया है और भारत अपने इन क्रांतिकारी अनुभवों को दुनिया भर के साझेदार देशों के साथ साझा करने के लिए हमेशा तत्पर है.

जन धन के लाभार्थियों से सीधे मिलीं रानी मैक्सिमा

महारानी मैक्सिमा का भारत आगमन वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की साझा वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाता है. अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने भारत की ‘जन धन योजना’ के जमीनी लाभार्थियों से सीधे बातचीत की और समझा कि कैसे एक छोटे बैंक खाते और डिजिटल पेमेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी. विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि रानी मैक्सिमा का यह दौरा भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुभव से सीखने और उसे पूरी दुनिया में समावेशी व टिकाऊ विकास के लिए इस्तेमाल करने पर केंद्रित है.

यह भी पढ़ें:  दुनिया की सबसे ग्लैमरस फुटबॉलर ने रचाई सगाई, समंदर किनारे घुटनों के बल बैठकर BF ने किया प्रपोज

कूटनीति में दिखा भारतीय संस्कृति का रंग

भारत और नीदरलैंड्स के बीच के ये रिश्ते सिर्फ डिजिटल लेनदेन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें गहरी सांस्कृतिक कूटनीति भी शामिल है. पीएम मोदी ने पिछले महीने जब नीदरलैंड्स की यात्रा की थी, तब उन्होंने महारानी मैक्सिमा को राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध आभूषण कला परंपरा से बने बेहद खूबसूरत ‘मीनाकारी और कुंदन के झुमके’ उपहार में दिए थे.

संयुक्त राष्ट्र (UN) की इस खास दूत का जन धन से लेकर डिजिटल भुगतान तक भारत की पीठ थपथपाना यह साफ दिखाता है कि आने वाले दिनों में भारत का यह डिजिटल मॉडल पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को संचालित करने का सबसे बड़ा जरिया बनने जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Rohit Agrawal

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago