Urdu Conclave 2026

दुनिया की सबसे ग्लैमरस फुटबॉलर ने रचाई सगाई, समंदर किनारे घुटनों के बल बैठकर BF ने किया प्रपोज

Alisha Lehmann Engagement: दुनिया की सबसे खूबसूरत फुटबॉलर अलीशा लेहमन ने ‘लव आइलैंड’ स्टार मोंटेल मैकेंजी संग सगाई कर ली है. समंदर किनारे हुए प्रपोजल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Football Player Alisha Lehmann Engaged

Football Player Alisha Lehmann Engaged

Football Player Alisha Lehmann Engaged: दुनिया की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस महिला फुटबॉलर मानी जाने वाली स्विट्जरलैंड की स्टार खिलाड़ी अलीशा लेहमन ने अपनी जिंदगी की एक नई और बेहद खूबसूरत पारी की शुरुआत कर दी है. 27 वर्षीय स्विस फॉरवर्ड अलीशा लेहमन ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का आधिकारिक ऐलान किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर किनारे हुए एक बेहद रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

लव आइलैंड स्टार मोंटेल मैकेंजी संग रिश्ता

आजतक और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीशा लेहमन ने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर ब्रिटिश रियलिटी शो ‘लव आइलैंड’ के स्टार मोंटेल मैकेंजी का शादी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. दोनों ने इसी साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. दोनों की पहली मुलाकात ‘बॉलर लीग’ के दौरान हुई थी, जहां अलीशा टीम मैनेजर थीं और मोंटेल खिलाड़ी के रूप में खेल रहे थे.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रचाई शादी, बारात में शामिल हुई खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की हस्तियां

समंदर किनारे मिला खूबसूरत सरप्राइज

लेस्टर सिटी की स्टार फुटबॉलर अलीशा लेहमन इस समय मोंटेल के साथ समर वैकेशन (गर्मियों की छुट्टियों) पर हैं. इसी दौरान मोंटेल ने एक खूबसूरत समुद्र तट पर सूर्यास्त के विहंगम नजारे के बीच अलीशा को एक बड़ा सरप्राइज दिया. मोंटेल ने पारंपरिक अंदाज में घुटनों के बल बैठकर अलीशा को एक शानदार डायमंड रिंग पहनाई. इस भावुक और जादुई पल में अलीशा काले रंग की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा— “हमेशा और हमेशा के लिए”. इस खबर के सामने आने के बाद खेल और मनोरंजन जगत की तमाम बड़ी हस्तियां इस जोड़े को बधाई दे रही हैं. अलीशा लेहमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चार तस्वीर शेयर की हैं, पहली तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देखते हुए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में मोंटेल घुटने के बल बैठकर अलीशा को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में अलीशा और मोंटेल रिंह को फ्लॉन्ट कर रहे हैं और चौथी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले से लगाए हुए हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read