PM Modi Rajya Sabha speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (5 फरवरी) राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” जैसे नारे लगाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि गांधी परिवार को लगता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी उनकी पारिवारिक संपत्ति है.
पीएम मोदी ने कहा, हम विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहे हैं. एक तरफ मैं देश के युवाओं के लिए मजबूत आधार तैयार कर रहा हूं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” जैसे नारे लगवा रही है. पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग “मोहब्बत की दुकान” खोलने की बात करते हैं, वही “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के नारे लगाते हैं. यह कैसी मोहब्बत की दुकान है, जहां देश के किसी नागरिक की कब्र खुदने की बात की जाती है? उन्होंने सवाल उठाया कि यह किस संविधान से सीखा गया है? क्या यह संविधान का अपमान नहीं है? इसके बाद यही लोग बयान देंगे कि देखो प्रधानमंत्री राज्यसभा में रो रहा था.
पीएम मोदी ने कहा, मैं रोज दो किलो गालियां खाता हूं. सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आखिर ये लोग मोदी की कब्र क्यों खोदना चाहते हैं? यह सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि इनके भीतर भरी नफरत का प्रतिबिंब और उसकी अभिव्यक्ति है. उन्होंने आगे कहा कि इसकी कई वजहें हैं. हमने धारा 370 की दीवार गिरा दी, इसलिए ये लोग मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं. हमने नॉर्थ-ईस्ट में बम, बंदूक और आतंक की छाया को खत्म कर वहां शांति और विकास का रास्ता चुना, इसलिए उन्हें तकलीफ होती है.
प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि हम पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को घर में घुसकर जवाब देते हैं, इसलिए ये लोग मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं. जब हमने ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक कदम उठाए, तो उन्हें परेशानी हुई और इसी वजह से वे ऐसे नारे दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस के शासन में कोई ट्रेड डील नहीं…’, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर पहली बार क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम देश को पुराने बंधनों से मुक्त कराने के लिए साहसपूर्ण फैसले ले रहे हैं, इसलिए ये लोग कहते हैं कि मोदी की कब्र खोदनी चाहिए. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधु जल समझौते के जरिए देश के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया गया था, जिसे हमने समाप्त कर दिया. क्या इसी वजह से वे “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” जैसे नारे लगा रहे हैं?
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की असली परेशानी कुछ और है. उनकी परेशानी यह है कि मोदी यहां तक पहुंचा कैसे, और अगर पहुंच गया तो अब तक टिका कैसे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है- “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” जैसे नारे.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…