देश

‘कांग्रेस को देश के लोग ही समस्या लगते थे…’, नेहरू पर बोलते हुए किस किताब के संदर्भ पर बात कर रहे थे पीएम मोदी?

PM Modi Nehru Indira Gandhi book quote: संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक और वैचारिक हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके पुराने नेतृत्व की सोच भारत के नागरिकों को समस्या मानने वाली रही है, जबकि उनकी सरकार देश के लोगों को 140 करोड़ समाधान मानती है. बता दें कि पीएम मोदी ने नेहरू के जिस वाक्य को क्वोट किया वह इंदिरा गांधी की लिखित किताब ‘Selected Speeches and Writings of Indira Gandhi’से लिया गया है.

‘नेहरू जी को देशवासी समस्या लगते थे’: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सदन के पटल से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर कहा कि उनके पास 35 करोड़ समस्याएं थीं. यह बात खुद नेहरू ने कही थी. उस समय देश की जनसंख्या 35 करोड़ थी और उन्हें देश के लोग ही समस्या लगते थे. पीएम मोदी ने आगे कहा कि सिर्फ नेहरू ही नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक पूरी कांग्रेस के लिए देश के लोग समस्या रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘तुम भारतीय और हम कोरियन…’, गाजियाबाद सुसाइड केस में डायरी ने किया दिल दहलाने वाला खुलासा

सदन को संबोधित करते हुए आगे पीएम मोदी बोले कि “ये फर्क है उनके काम और हमारे काम में. नेहरू जी हों या इंदिरा जी, या पूरी कांग्रेस बिरादरी हो. ये लोग भारत के लोगों को समस्या मानते हैं. मैंने दुनिया के सामने और देश के सामने कहा कि चुनौतिया चाहे कितनी भी क्यों न हों हमारे पास 140 करोड़ समाधान हैं. जबकि हमारे देशवासी हमारे कर्ताधर्ता हैं. ये सोच वाले लोग अपने परिवार का ही भला करेंगे. देश के लोगों का अपमान करना कांग्रेस के स्वभाव, संस्कार में पड़ा हुआ है.

कौन सी बुक से लिया गए है संदर्भ?

बता दें कि आज राज्यसभा में पीएम मोदी ने नेहरू के जिस वाक्य को क्वोट किया वह इंदिरा गांधी की लिखित किताब ‘Selected Speeches and Writings of Indira Gandhi’है. यह भारत सरकार के प्रकाशन प्रभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित 5 खंडों का आधिकारिक संग्रह है. इसकी लेखिका स्वयं इंदिरा गांधी हैं, जिसमें उनके प्रधानमंत्री काल (1966-1984) के प्रमुख भाषण और लेख संकलित हैं. इसका पहला खंड गरीबी हटाओ, बैंक राष्ट्रीयकरण जैसे ऐतिहासिक बयानों को समेटता है. यह संग्रह कांग्रेस की नीतियों, आर्थिक चुनौतियों और जनसंख्या संबंधी उनके विचारों का प्रामाणिक दस्तावेज है. पीएम मोदी ने राज्यसभा में इसी से नेहरू-इंदिरा की “जनता को समस्या” वाली सोच का हवाला दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago