देश

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रमजान की दीं शुभकामनाएं, समाज में एकता और शांति की अपील

गुरुवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर देशभर में उत्साह का माहौल है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को रमजान की हार्दिक बधाई दी. पीएम मोदी की यह शुभकामना रमजान के पहले रोजे से एक दिन पहले आई है, जिससे देश में सद्भाव और भाईचारे का संदेश मजबूत हुआ है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि ‘रमजान मुबारक. यह पवित्र महीना हमारे समाज में एकता की भावना को और बढ़ाए. हर जगह शांति और खुशहाली हो.’

 

राहुल गांधी ने भी दी बधाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रमजान पर बधाई दी. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि ‘रमजान मुबारक. यह पवित्र महीना सभी के लिए शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है.’ दोनों नेताओं की शुभकामनाओं से राजनीतिक दलों के बीच भी सद्भाव का संदेश गया है.

जामा मस्जिद से रमजान का ऐलान

इससे पहले दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद से शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने ऐलान किया कि पूरे देश में गुरुवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू होगा. चंद्रमा दिखने की पुष्टि के बाद यह घोषणा की गई. रमजान इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसमें मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और कुरान की तिलावत करते हैं. यह महीना रहमत (दया), मगफिरत (माफी) और नजात (मोक्ष) का महीना माना जाता है.

यह भी पढ़ें: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ‘रोबोटिक डॉग’ पर मचा बवाल, कौन हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह?

इफ्तार-सहरी और चैरिटी की परंपरा

रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय में इफ्तार और सहरी की परंपरा विशेष रूप से देखी जाती है. लोग गरीबों को दान देते हैं, तरावीह की नमाज अदा करते हैं और कुरान की खतम करते हैं. इस महीने में चैरिटी और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया जाता है. दिल्ली के एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “माशाल्लाह, यह रमजान का महीना है, और रमजान अच्छाई और बरकत का महीना है. इस मुबारक महीने का पहला हिस्सा रहमत है, दूसरा माफी है और तीसरा मोक्ष का रास्ता है. एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि ‘यह इबादत के लिए बहुत मुबारक महीना है. इसमें अमीर-गरीब सब रहते हैं. इसमें अल्लाह बरकत देता है. इसमें सब खाते-पीते हैं और हम इसमें इबादत करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago