देश

AI समिट के उद्घाटन समेत आज पीएम मोदी के होंगे ताबड़तोड़ कार्यक्रम, कई राष्ट्राध्यक्ष और टेक दिग्गज होंगे शामिल; जानें पूरा शेड्यूल

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है. जिसमें आज कई देशों के राष्ट्र प्रमुख और टेक दिग्गज एक साथ राजधानी में मौजूद होंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लगभग 9:40 बजे समिट का आज उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के साथ-साथ फ़्रांस के प्रेसीडेंट, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्वभर के शीर्ष नेता और उद्योगपति भी हिस्सा लेंगे.

बताते चलें कि इस समिट में 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख, 60 मंत्री-उपमंत्री, 100 से अधिक सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद और शोधकर्ता शामिल हो रहे हैं. वहीं इस समिट का मकसद भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने के साथ एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना है, जहां टेक्नोलॉजी मानवता को आगे बढ़ाए और समावेशी विकास को बढ़ावा दे.

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का पीएम मोदी आज सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद उनका एक सम्बोधन भी रहेगा. समिट में आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, भूटान, श्रीलंका, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और मॉरीशस के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे. इनके आलावा संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी उद्घाटन सत्र में होंगे. वहीं बता दें कि दोपहर 12 बजे लीडर्स प्लेनरी सत्र होगा, जहां एआई गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटरनेशनल सहयोग पर चर्चा होगी.

दोपहर में लीडर्स प्लेनरी सत्र का होगा आयोजन

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री अन्य वैश्विक नेताओं के साथ सुबह 11 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे और विभिन्न देशों के पवेलियन देखेंगे. दोपहर 12 बजे से आयोजित लीडर्स प्लेनरी में राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधि एआई से जुड़े राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं जैसे गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा करेंगे. चर्चा का केंद्र एआई से जुड़ी राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताएं रहेंगी. जिनमें प्रभावी गवर्नेंस मॉडल, डिजिटल और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, डेटा सुरक्षा, नैतिक मानक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के ढांचे शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ‘रोबोटिक डॉग’ पर मचा बवाल, कौन हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह?

शाम को पीएम मोदी की सीईओ राउंडटेबल

शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल टेक कंपनियों के सीईओ राउंडटेबल की अध्यक्षता करेंगे. इसमें सुंदर पिचाई (गूगल), सैम अल्टमैन (ओपनएआई), जेनसन हुआंग (एनवीडिया) जैसे टेक दिग्गज शामिल होंगे. इस बैठक में निवेश, शोध सहयोग, सप्लाई चेन और एआई प्रणालियों के उपयोग पर चर्चा होगी. समिट के दौरान कई द्विपक्षीय समझौते भी होने की उम्मीद है.

समिट के तीन सूत्र: जन, पृथ्वी और प्रगति

बताते चलें कि यह सम्मेलन ‘People, Planet और Progress’ के तीन सूत्रों पर आधारित है और ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक AI शिखर सम्मेलन है. इसमें समावेशी विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने और सतत विकास में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श हो रहा है. यह समिट (India AI Impact Summit 2026) एआई फॉर ऑल, एआई बाय हर और युवआई जैसी तीन प्रमुख वैश्विक प्रभाव चुनौतियों पर केंद्रित है. इन चुनौतियों के लिए 60 से अधिक देशों से 4,650 से अधिक आवेदन आए, जो मजबूत अंतरराष्ट्रीय भागीदारी दिखाते हैं. यह भारत को जिम्मेदार और स्केलेबल एआई नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago