देश

आध्यात्मिक यात्रा पर कन्याकुमारी पहुंचे PM मोदी, एक जून तक प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में करेंगे ध्यान

लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के तहत शनिवार 1 जून को 8 राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों पर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन, चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर ध्यान लगाने के लिए कन्याकुमारी पहुंच गए हैं. लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में पिछले 75 दिनों के दौरान 206 चुनावी रैलियां, रोड शो एवं चुनाव से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और 80 से ज्यादा मीडिया साक्षात्कार देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कन्याकुमारी के उसी प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल (विवेकानंद शिला पर) पर एक जून तक ध्यान लगाएंगे, जहां पर स्वामी विवेकानंद ने तीन दिनों तक तपस्या करते हुए विकसित भारत का सपना देखा था.

PM मोदी का कार्यक्रम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह वही स्थान है जहां देवी पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर भगवान शिव की प्रतीक्षा की थी. यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है, जहां पर पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट आपस में मिलते हैं. यह क्षेत्र हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन स्थल भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंचकर सबसे पहले मां भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वह विवेकानंद रॉक मेमोरियल (विवेकानंद शिला पर) जाएंगे जहां पर ध्यान मंडपम में वह एक जून तक मेडिटेशन करेंगे अर्थात ध्यान लगाएंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगभग 45 घंटे तक रहेंगे और एक जून की शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्वतीय चोटियां, ताजे पानी की झील और शांति स्तूप… इन दिनों पोखरा में लीजिए हरियाली का मजा

पहले भी लगा चुके हैं ध्यान

एक जून की शाम को रवाना होने से पहले वह तमिल कवि तिरुवल्लुवर की 133 फीट ऊंची प्रतिमा भी देखने जाएंगे. लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद भी पीएम मोदी की यह कन्याकुमारी यात्रा एक तरफ जहां तमिलनाडु के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता एवं प्रेम को व्यक्त करता है, वहीं इससे यह भी पता लगता है कि विकसित भारत और 2047 के अपने संकल्प को लेकर वह कितने गंभीर और प्रतिबद्ध है. वह कन्याकुमारी में ध्यान लगाकर देशवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश भी देना चाहते हैं. हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी चुनाव प्रचार अभियान के अंत के बाद किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जा रहे हो. पीएम मोदी इससे पहले भी इस तरह की विशेष आध्यात्मिक यात्राओं पर जाते रहे हैं. इससे पहले वर्ष 2019 में पीएम मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ जाकर गुफा में ध्यान किया था और वर्ष 2014 में शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था.

Rohit Rai

Recent Posts

शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचा दामाद और हो गया बड़ा कांड! घर से गायब हुआ सबकुछ, जानें फिर क्या हुआ

Odisha News: भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए…

5 minutes ago

‘गलती हो गई, माफ कर दो’, मेरठ होटल कांड का आरोपी सलमान कैसे गिड़गिड़या? देखें वीडियो

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आबू लेन होटल कांड के फरार आरोपी सलमान…

9 minutes ago

अब विदेश से नहीं मंगानी पड़ेंगी भारी मशीनें! मोदी सरकार ने खोला 11,000 करोड़ रुपये का खजाना

केंद्र सरकार ने निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए…

20 minutes ago

बार-बार भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, डिमेंशिया के हो सकते हैं संकेत; जानें शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

Dementia Early Symptoms: बार-बार चीजें भूलना, परिचित रास्तों पर भटकना और स्वभाव में बदलाव आना…

29 minutes ago

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 19,934 करोड़ के 5 बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Modi Cabinet Approves Projects: मोदी कैबिनेट ने 19,934 करोड़ रुपये के 5 बड़े प्रोजेक्ट्स को…

51 minutes ago

इंस्पेक्टर के बेटे का काटा चालान, बहस के बाद ट्रैफिक हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर; जांच के आदेश

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर घंटा चौक पर नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर गाड़ी चला रहे…

1 hour ago