देश

ढोल-नगाड़ों की धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पीएम मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो में हुआ भव्य स्वागत, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

PM Modi In Trinidad and Tobago: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा में घाना के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने आगवानी की. पियार्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया. इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर दी.

PM Modi पहुंचे त्रिनिदाद और टोबैगो

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ भारत के घनिष्ठ संबंधों को रेखांकित करते हुए बताया कि इस देश की कुल जनसंख्या का 45 प्रतिशत हिस्सा भारतीय मूल का है. उन्होंने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पहुंच गए हैं. यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि 26 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री का त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्रियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस देश की कुल जनसंख्या 13 लाख है, जिनमें से 45 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं.”

सबसे ज्यादा यूपी-बिहार के लोग

रणधीर जायसवाल ने यह भी बताया कि इन 45 प्रतिशत भारतीय मूल के लोगों में अधिकांश उत्तर प्रदेश और बिहार से आए हैं. उन्होंने कहा, “यहां रहने वाले 45 प्रतिशत लोगों में अधिकांश वो हैं जो उत्तर प्रदेश और बिहार से आए हैं. इनमें से अधिकतर लोग भोजपुरी भाषी जिलों जैसे छपरा, आरा, बलिया, सिवान, गोपालगंज, बनारस, आजमगढ़ आदि से हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने किया. उनके साथ कैरेबियाई देश के 38 मंत्री और चार संसद सदस्य भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी को पियार्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती देगी. उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर, मंत्रिमंडल के विशिष्ट सदस्यों और सांसदों का हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए धन्यवाद करता हूं. यह यात्रा हमारे राष्ट्रों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देगी. कुछ ही घंटों में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- ‘बिहारी विरासत और प्रवासी ताकत की प्रशंसा’, प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को किया संबोधित

प्रधानमंत्री के आगमन पर उन्हें पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया. इन प्रस्तुतियों में स्थानीय और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे पर एकत्र भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों से भी बातचीत की. कई लोग उनसे मिलने और अभिवादन करने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

18 minutes ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

42 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

50 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

57 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

58 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

1 hour ago