देश

PM मोदी ने श्रील प्रभुपाद की जयंती पर टिकट-सिक्का जारी किया, बोले- ‘आपके चेहरे पर रामलला विराजमान की खुशी’

PM Modi on Srila Prabhupada 150 birth anniversary: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आध्यात्मिक गुरु श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गुरु के सम्मान में एक स्मारक टिकट और सिक्का जारी किया.

इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद संतो और अन्य लोगों को संबोधित किया. मोदी ने कहा कि अब युवा स्पिरिचुएलिटी और स्टार्टअप को एक साथ देख रहे हैं. सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है.

यह भी पढ़ेंः टैक्स बंटवारे में भेदभाव को लेकर केरल सरकार का दिल्ली में प्रोटेस्ट, सीएम विजयन बोले- केंद्र का 17 राज्यों पर ध्यान

सैकड़ों साल के बाद भव्य राम मंदिर का सपना पूरा हुआ

पीएम मोदी ने कहा कि मैं श्रील प्रभुपाद को नमन करता हूं. उनके अनुयायियों को 150वीं जयंती पर बधाई देता हूं. आज मुझे उनकी स्मृति में सिक्का जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. ये जयंती हम ऐसे समय में मना रहे हैं जब कुछ दिनों पहले ही सैकड़ों साल के बाद भव्य राम मंदिर का सपना पूरा हुआ. आज आपके चेहरे पर उल्लास का कारण भी रामलला के विराजमान होने की खुशी है.

मैं इन परंपराओं में पला-बढ़ा इंसान हूं

पीएम ने चैतन्य महाप्रभु का जिक्र करते हुए कहा कि वे कृष्ण भक्ति के प्रतिमान थे. उन्होंने कृष्णभक्ति को जनसामान्य के लिए सुलभ बना दिया. मैं इन परंपराओं में पला-बढ़ा इंसान हूं. भजन-कीर्तन चलते थे तो मैं किनारे बैठता था, लेकिन मैं जुड़ता नहीं था. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ लेकिन उनकी लीलाओं का विस्तार द्वारका तक हुआ था. गुजरात नरसी मेहता का जन्म स्थान है. ईश्वर की भक्ति ऋषियों का दिया महान दर्शन है. यह भक्ति का परिणाम है कि युद्ध के मैदान में खड़े अर्जुन गांडीव उठा लेते हैं.

यह भी पढ़ेंः जयंत चौधरी ने चुन ली अपनी राह, UP में टूटा गठबंधन! RLD नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिए गए ये निर्देश

जानें कौन हैं आचार्य श्रील प्रभुपाद

बता दें कि आचार्य श्रील प्रभुपाद गौड़ीय मिशन के संस्थापक थे. इन्होंने वैष्णव आस्था के प्रचार प्रसार में बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने हरिनाम कीर्तन कर मानव कल्याण का रास्ता जन-जन तक पहुंचाया. इसके अलावा उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का प्रचार प्रसार करने के लिए इस्काॅन मंदिर की स्थापना भी की थी. आज देश समेत दुनिया भर में कृष्ण भक्ति को इस्काॅन के सैकड़ों मंदिर हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

18 minutes ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

33 minutes ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

46 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

1 hour ago