देश

वो माला जपते हैं- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, देश कह रहा है मोदी तेरा कमल खिलेगा- शिलॉन्ग में विरोधियों पर जमकर बरसे पीएम

PM Modi In Meghalaya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में शुक्रवार रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं… वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, लेकिन देश का कोना कोना कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं मेघालय के बारे में सोचता हूं तो मैं प्रतिभाशाली लोगों, जीवंत परंपराओं के बारे में सोचता हूं, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी सोचता हूं. मेघालय का संगीत जीवंत है. फुटबॉल के लिए जुनून है. मेघालय के हर कोने में रचनात्मकता है. उन्होंने कहा, “भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मेघालय इसमें अपना मजबूत योगदान दे रहा है. हम इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं और राज्य के लिए काम करना चाहते हैं.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिस प्रकार से शानदार और जानदार रोड शो आपने किया है… आपका यह प्यार, यह आशीर्वाद… मैं आपके इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा. आपके इस प्यार और आशीर्वाद का कर्ज मैं मेघालय का विकास कर चुकाऊंगा, आपके कल्याण के काम को गति देकर चुकाऊंगा. आपके इस प्यार को मैं बेकार नहीं जाने दूंगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 2024 के लिए PM फेस होंगे नीतीश कुमार! महागठबंधन के मंच से ऐलान की तैयारी

आज कमल का फूल मेघालय की मजबूती का प्रतीक बना- पीएम

उन्होंने कहा कि मेघालय के हितों को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी गई… आपको छोटे-छोटे मुद्दों पर बांटा गया…यहां के युवाओं का बहुत नुकसान किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय आज ‘परिवार पहले’ की बजाए ‘लोग पहले’ वाली सरकार चाहता है, इसलिए आज कमल का फूल मेघालय की मजबूती, शांति और स्थिरता का प्रतीक बन गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago