देश

100 साल का संघ…पीएम का राष्ट्र को मंत्र! RSS के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जारी किया सिक्का

RSS Centenary Celebration PM Modi: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने आज अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे. समारोह में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं.

स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश और उसकी 100 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा को सम्मान देने के लिए 100 रुपए का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया.

संघ के सरकार्यवाह ने क्या कहा?

समारोह में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि कल की विजयादशमी संघ के लिए विशेष महत्व रखती है. उन्होंने बताया कि अब तक संघ ने 100 विजयादशमी देखी हैं और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. होसबोले ने यह भी कहा कि आज हर जगह स्वयंसेवकों की उपस्थिति है और समाज अब संघ को बेहतर तरीके से जानता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ की स्थापना राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए हुई थी और इसका उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण तक का है.

पीएम मोदी ने की संघ के योगदान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संघ ने समाज के लिए निरंतर कार्य किया है और उसके स्वयंसेवक हमेशा त्याग, समर्पण और समाज के प्रति संवेदनशीलता के उदाहरण रहे हैं. उन्होंने आदिवासी समाज और उनके कल्याण पर विशेष जोर दिया और बताया कि संघ की संस्थाएँ जैसे सेवा भारती और विद्या भारती आदिवासियों के सामाजिक-सांस्कृतिक उत्थान में सक्रिय हैं.

भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था-PM Modi

पीएम मोदी ने देश की वर्तमान परिस्थितियों और विकास की दिशा पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और युवा नए क्षेत्रों में अवसर पा रहे हैं. उन्होंने सामाजिक समरसता, वोकल फॉर लोकल और वंचितों का सशक्तिकरण देश की प्राथमिकता बताया.

इसे भी पढ़ें-दिवाली से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, DA में बढ़ोतरी से सैलरी में आएगा उछाल

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज केवल आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि स्वच्छता, हरित ऊर्जा और सतत विकास पर भी ध्यान देना आवश्यक है. ये प्रयास देश को 2047 तक सशक्त और विकसित भारत बनाने में मदद करेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

महिमा कटारिया

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago