Bharat Express DD Free Dish

दिवाली से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, DA में बढ़ोतरी से सैलरी में आएगा उछाल

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए DA में बढ़ोतरी की है. जिससे सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होगी.

DA Hike 2025

दिवाली और दशहरा से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. बुधवार को कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अब केंद्रीय कर्मचारियों का DA 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है. यह बढ़ोतरी एक जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी.

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा

इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर की सैलरी के साथ दिया जाएगा. यानी त्योहारों से पहले जेब में अच्छी खासी रकम आएगी, जिससे खरीदारी का मजा दोगुना हो जाएगा.

किसपर होगी लागू?

यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स पर लागू होगी. सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है, और यह इस साल की दूसरी बढ़ोतरी है.

किसको कितना फायदा?

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपया है तो उसे हर महीने 900 रुपया ज्यादा मिलेंगे. वहीं 40,000 रुपया बेसिक सैलरी वाले को 1,200 रुपया अतिरिक्त मिलेंगे. तीन महीनों का बकाया जोड़ें तो यह 2,700 रुपया से 3,600 रुपया तक पहुंच जाएगा. त्योहारों के समय यह बढ़ोतरी एक बड़ी राहत साबित होगी.

इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में कफ सिरप बना जहर! 6 बच्चों की अबतक हो चुकी है मौत, बायोप्सी में किडनी फेल का खुलासा, लगा बैन

कर्मचारियों में खुशी की लहर

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है. बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि लोग अब खुलकर खर्च करेंगे. यह कदम न सिर्फ कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी त्योहारों के दौरान मजबूती देगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read