Mann Ki Baat 122th Episode: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड को संबोधित किया. इस एपिसोड में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से लेकर पिछले महीने हुए पहलगाम हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कटेझरी गांव में बस सेवा शुरू होने जैसे मुद्दे पर चर्चा किया.
‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे जानकर बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परिक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे. 95% नतीजों के साथ यह जिला 10वीं के नतीजों में टॉप पर रहा… जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है.
122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कटेझरी गांव के लोग सालों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. यहां पहले कभी बस नहीं चल पाई थी क्योंकि ये गांव माओवादी हिंसा से प्रभावित था और जब पहली बार बस गांव पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया.”
मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और इसमें शामिल थी भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत. उसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी था… इस अभियान के बाद पूरे देश में वोकल फॉर लोकल को लेकर नई ऊर्जा दिख रही है ”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है. ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है
122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है. आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसने हर हिंदुस्तान का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. ”
पटना में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने अन्य नेता व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड को सुना. इसके अलाव दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों मे्ं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना.
ये भी पढ़ें: जापान को पछाड़कर भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश, नीति आयोग ने कहा- अगले तीन सालो में…
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…