देश

दिल्ली में फिर से बम की अफवाह, इस बार सरकारी दफ्तर निशाने पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई सरकारी दफ्तरों में बम होने की सूचना दी गई. हालांकि, जांच के बाद बम की सूचना महज अफवाह निकली, लेकिन इससे दफ्तरों में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका और कापसहेड़ा स्थित एसडीएस ऑफिसों में बम होने की सूचना पुलिस को मिली. यह सूचना एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए संबंधित स्थानों को घेर लिया और एनडीएमए, फायर ब्रिगेड, डीडीएमए और बम निरोधक दस्तों सहित कई एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच अभियान चलाया.

घंटों की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह एक फर्जी ईमेल था और इन कार्यालयों में बम जैसी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. हालांकि, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए और किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए एजेंसियों ने पूरी सतर्कता बरती.

पुलिस अब इस फर्जी ईमेल की जांच कर रही है कि इसे किसने और क्यों भेजा. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इससे पहले भी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अस्पतालों में बम की सूचना मिल चुकी है और अब तक सभी सूचनाएं सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं.

दिल्ली एनसीआर में फर्जी बम की सूचना का सिलसिला पिछले साल से जारी है. खासकर 2024 में दर्जनों बार बम की झूठी सूचना सामने आई थी, जिस वजह से स्कूलों में छुट्टी तक करनी पड़ी थी.

ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां कई बार मॉक ड्रिल तक चला चुकी हैं. साथ ही लोगों को सावधान किया गया है कि बम की सूचना को लेकर घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं, बल्कि उसकी सूचना पुलिस को दें.

भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

2 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

6 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

8 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

34 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

1 hour ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

1 hour ago