PM Modi Schemes For Farmers: पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों की संपन्नता के लिए काम कर रही है. देश में उनके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे उनकी आय लगातार बढ़ रही है. अब सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी के कृषी पर ‘मिशन आत्मनिर्भर’ को आगे बढ़ाया है. खुद प्रधानमंत्री ने 35,000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ किया है. पीएम ने कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता हासिल करने वाले किसानों ने अपने अनुभव भी सुने हैं. निश्चित ही इसका फायदा देशभर के किसानों को मिलने वाला है.
सोमवार पीएम मोदी नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित एक भव्य कृषि कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उन्होंने किसानों के साथ सीधा संवाद किया. इस अवसर पर उन्होंने किसान कल्याण और कृषि आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 35,440 करोड़ रुपए की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया. साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित (PM Modi Speech) किया.
पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख योजनाओं, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (pradhanmantri dhan dhanya krishi yojana) और दलहन में आत्मनिर्भर मिशन की घोषणा की. प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना में 24,000 करोड़ रुपए का परिव्यय रखा गया है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि पद्धतियों में सुधार करना है.
दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन में 11,440 करोड़ रुपए के बजट के साथ यह मिशन देश को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है. इन योजनाओं के अलावा, प्रधानमंत्री ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 5,450 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया.
ये भी पढ़ें: आपके खून और दिमाग में जम रहा है प्लास्टिक, इन उपायों से पाएं छुटकारा
किसानों से बात कर पीएम मोदी ने उनके अनुभव सुनने के साथ उन्हें कई सुझाव भी दिए. सत्र का समापन करते हुए, प्रधानमंत्री ने देश भर के किसानों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनकी सफलता की कहानियां दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. किसानों ने भी प्रधानमंत्री से सीधे बात करने का अवसर मिलने पर भावुक कृतज्ञता व्यक्त की.
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…