देश

तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह शाम‍िल होने के ल‍िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत दोस्ती, समुद्री सहयोग और आपसी साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

प्रधानमंत्री इससे पहले 2015 में गए थे सेशेल्स 

व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी की सेशेल्स की यह राजकीय यात्रा राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले वर्ष 2015 में सेशेल्स गए थे. इस बार सेशेल्स अपने राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती 50वीं वर्षगांठ मना रहा है, ज‍िसमें प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. समारोह में भारतीय रक्षा बलों का एक दल और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे.यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ बैठक करेंगे. दोनों नेता भारत और सेशेल्स के बीच सहयोग के सभी क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे.इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें: क्या अब कोई सरकार आपातकाल लगा सकती है? जानिए इंदिरा गांधी की इमरजेंसी के बाद कैसे बदले नियम

भारत और सेशेल्स के बीच गहरी और मजबूत दोस्ती को मिलेगी और मजबूती

भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से मजबूत और दोस्ताना संबंध रहे हैं. ये संबंध साझा इतिहास, संस्कृति और लोगों के आपसी जुड़ाव पर आधारित हैं. हिंद महासागर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी होने के नाते सेशेल्स भारत की ‘महासागर’ (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजंस) की सोच और ग्लोबल साउथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में खास महत्व रखता है. यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच गहरी और मजबूत दोस्ती को और मजबूत करेगी. साथ ही दोनों देशों की हर क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को भी आगे बढ़ाएगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थीं.इस पर पीएम मोदी ने पैट्रिक हर्मिनी का आभार भी जताया। पीएम ने कहा क‍ि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. समुद्री पड़ोसी और भरोसेमंद साझेदार के तौर पर भारत हमारे गहरे और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago