देश

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बताई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविवार को एक बार फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है. इस बार उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए, जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था. लोग उस माओवादी आतंक का जड़ से खात्मा चाहते हैं जिसने उनके बच्चों का भविष्य संकट में डाल दिया था.

त्यौहारों में भेजे पत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में त्योहारों का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा था, जिसमें देश की उपलब्धियों का जिक्र किया गया था, जिससे इस बार त्योहारों की रौनक और बढ़ गई है. इस पत्र के जवाब में देश के अनेक नागरिकों ने उन्हें संदेश भेजे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के इस अवसर पर मैंने आप सभी के नाम एक पत्र लिखकर अपनी भावनाएं साझा की थीं. मैंने चिट्ठी में देश की उन उपलब्धियों के बारे में बताया था, जिससे इस बार त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा हो गई है. मेरी चिट्ठी के जवाब में मुझे देश के अनेक नागरिकों ने अपने संदेश भेजे हैं.

स्वदेशी बढ़ने पर खुशी

प्रधानमंत्री ने स्वदेशी सामानों की खरीदारी में आई जबरदस्त बढ़ोतरी पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में बहुत उत्साह है. इस बार त्योहारों में बाजारों में स्वदेशी सामानों की खरीदारी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है. लोगों ने मुझे जो संदेश भेजे हैं, उसमें बताया है कि इस बार उन्होंने किन स्वदेशी चीजों की खरीदारी की है.

ये भी पढ़ें: सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने की ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने की अपील

छठ व्रत प्रेरणादायक

छठ महापर्व पर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले दीपावली मनाई गई और अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं. घरों में ठेकुआ बन रहा है, घाट सज रहे हैं, बाजारों में रौनक है और हर तरफ श्रद्धा, अपनापन व परंपरा का संगम दिख रहा है. उन्होंने छठ व्रत रखने वाली महिलाओं के समर्पण और निष्ठा को प्रेरणादायक बताया.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

20 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

30 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

55 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

56 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

1 hour ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

1 hour ago