देश

सरदार पटेल की जयंती पर पीएम मोदी ने की ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं. उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे.

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरा आप सबसे आग्रह है कि 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती पर देशभर में होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में आप भी जरूर शामिल हों. गांधी जी से प्रेरित होकर सरदार पटेल ने खुद को स्वतंत्रता आंदोलन में पूरी तरह समर्पित कर दिया. ‘खेड़ा सत्याग्रह’ से लेकर ‘बोरसद सत्याग्रह’ तक अनेक आंदोलनों में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है.

31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती

बता दें कि सरदार पटेल की जयंती हर साल 31 अक्टूबर को मनाई जाती है. भारत के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. 2014 में, सरकार ने देश की एकता, अखंडता और मजबूती के संदेश को बढ़ावा देने के लिए सरदार पटेल की जयंती को ‘एकता दिवस’ ​​के रूप में मनाने का निर्णय लिया.

पर्यावरण संरक्षण पर भी बोले पीएम मोदी

पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए पीएम मोदी ने गुजरात के वन विभाग की मैंग्रोव पहल की सराहना की. उन्होंने बताया कि पांच साल पहले वन विभाग की टीमों ने अहमदाबाद के पास धोलेरा में मैंग्रोव लगाने की शुरुआत की थी. आज वहां साढ़े तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मैंग्रोव फैल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: ‘संस्कृत’ में क्रिकेट सिखा रहे यश सालुंड्के को पीएम मोदी ने सराहा, ‘मन की बात’ में किया जिक्र

उन्होंने कहा कि मैनग्रोव की वजह से अब धोलेरा के इको-सिस्टम में डॉल्फिन्स की संख्या बढ़ी है, केकड़े और अन्य जलीय जीव भी पहले से अधिक हो गए हैं. प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में आने लगे हैं, जिससे पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़ा है और स्थानीय मछली पालकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

41 minutes ago