देश

‘हाथी जैसा बल और चारों दिशाओं जैसी ऊर्जा मिले…’ पीएम मोदी ने वेद के मंत्र से समझाया तरक्की और प्रकृति का नाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भारत के प्राचीन वेदों के ज्ञान को आधुनिक विकास और पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर दुनिया के सामने रखा है. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर अथर्ववेद का एक बेहद खास ‘हस्तिवर्चसम् मंत्र’ साझा किया. इस मंत्र के जरिए उन्होंने देश और दुनिया को संदेश दिया कि भारत की सनातन परंपरा हमेशा से प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर सभी जीवों के भले की कामना करती आई है.

प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर बढ़ रहे आगे

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर समस्त जीवों का कल्याण हो, यही हमारी संस्कृति की मूल भावना रही है. इसी व्यापक दृष्टि से आज भारतवर्ष प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है.’

पीएम मोदी ने अथर्ववेद का जो मंत्र साझा किया है, वह इस प्रकार है:

यावच्चतस्रः प्रदिशश्चक्षुर्यावत् समश्नुते।
तावत् समैत्विन्द्रियं मयि तद्धस्तिवर्चसम् ।।

सरल शब्दों में इस मंत्र का अर्थ ये है कि चारों दिशाएं और उपदिशाएं जहां तक फैली हैं, और हमारी नजर जहां तक जाती है, उतनी ही ऊर्जा, शक्ति और इंद्रिय सामर्थ्य हमारे भीतर समा जाए. हमें हाथी जैसा तेज, अटूट बल और वर्चस्व हासिल हो. ये मंत्र हमें केवल शारीरिक या मानसिक रूप से मजबूत होने की सीख नहीं देता, बल्कि ये पर्यावरण के साथ मिलकर आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाता है.

‘विकास भी, विरासत भी’

पीएम मोदी ने इस बात पर खास जोर दिया कि आज के नए भारत की तरक्की सिर्फ आर्थिक आंकड़ों या बड़ी-बड़ी इमारतों तक सीमित नहीं है. भारत का असली विकास वही है जिसमें प्रकृति की रक्षा हो, पर्यावरण का संतुलन बना रहे और हर छोटे-बड़े जीव का हित छुपा हो. यही सोच सरकार के ‘विकास भी, विरासत भी’ के नारे को जमीन पर सच साबित करती है.

आज केंद्र सरकार के जितने भी बड़े अभियान हैं, जैसे- स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, इंटरनेशनल सोलर एलायंस और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला ‘मिशन लाइफ’ (LiFE), ये सभी इसी वैदिक सोच से प्रेरित हैं.

ये भी पढ़ें: गरीब कल्याण के 12 साल: ‘अंत्योदय’ से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ तक, पीएम मोदी ने गिनाईं अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियां

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

11 minutes ago

फ्रांस में बेकाबू हुआ विरोध प्रदर्शन: 8 लाख लोग सड़कों पर, 6 हजार गिरफ्तार, आखिर क्यों थम नहीं रहा गुस्सा?

France Protests: फ्रांस में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन…

48 minutes ago

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

1 hour ago