Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गरीब कल्याण के 12 साल: ‘अंत्योदय’ से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ तक, पीएम मोदी ने गिनाईं अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियां

पिछले 12 वर्षों में भारत ने गरीबी उन्मूलन और कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं. पीएम मोदी ने जन धन, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य हमेशा ‘अंत्योदय’ और गरीबों का सम्मान रहा है.

pm-modi-tweet-12-years-of-garib-kalyan-antyodaya-schemes-impact

देश के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में पिछले एक दशक से अधिक का समय बेहद महत्वपूर्ण रहा है. इस दौरान भारत ने कई ऐतिहासिक नीतियां और जमीनी बदलाव देखे हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष संदेश के जरिए अपनी सरकार के पिछले 12 वर्षों के सफर का लेखा-जोखा देश के सामने रखा. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की हर नीति, हर योजना और हर कदम के केंद्र में हमेशा देश का गरीब, वंचित और उपेक्षित वर्ग ही रहा है. ‘अंत्योदय’ के इसी संकल्प को दोहराते हुए पीएम मोदी ने कई ऐतिहासिक योजनाओं का जिक्र किया.

सम्मान और अवसर प्रदान करने का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देश की विकास यात्रा को साझा करते हुए भावुक अंदाज में लिखा, ‘पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक परिवर्तन देखे हैं और इन परिवर्तनों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है. हम हमेशा अंत्योदय से प्रेरित रहे हैं और हमारा प्रयास हमेशा यह सुनिश्चित करना रहा है कि विकास के लाभ उन लोगों तक पहुंचें जो दशकों से उपेक्षित रहे हैं.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य कई पहलों तक, हर पहल का एक ही सरल उद्देश्य रहा है कि लोगों को सम्मान और अवसर प्रदान करना.”

भाषणों से हटकर जमीन पर उतरे बड़े बदलाव

पिछले 12 सालों में सरकारी योजनाओं के पहुंचने का तरीका पूरी तरह बदल गया है. एक जमाना था जब दिल्ली से चलने वाला पैसा गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ देता था, लेकिन जन धन खातों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की जुगलबंदी ने बिचौलियों का खेल हमेशा के लिए खत्म कर दिया. आज सब्सिडी या मदद का पैसा सीधे गरीब के बैंक खाते में खटखटाता है.

इसी तरह, स्वच्छ भारत अभियान ने केवल स्वच्छता नहीं फैलाई, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं को खुले में शौच की मजबूरी से मुक्ति देकर उन्हें ‘गरिमा और सम्मान’ से जीने का हक दिया.

‘सम्मान और स्वास्थ्य’ की गारंटी

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में जिन प्रमुख योजनाओं का नाम लिया है, वे आज के भारत की बुनियाद बन चुकी हैं:

  • पीएम आवास योजना: इसके तहत करोड़ों परिवारों को मिट्टी के कच्चे घरों से निकालकर पक्के मकानों की छत नसीब हुई है.
  • जल जीवन मिशन: ‘हर घर जल’ के तहत देश के उन सुदूर गांवों तक पीने का साफ पानी पाइप से पहुंच रहा है, जहां कभी पानी के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता था.
  • आयुष्मान भारत योजना: इस योजना ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बीमारी के समय कर्ज के जाल में फंसने से बचाया है. 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आज देश के करोड़ों लोगों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन चुका है.

ये भी पढ़ें: आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, क्या विजय की पार्टी होगी शामिल?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital