Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले न्यूजीलैंड दौरे के बीच वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सफलता की कहानी सुर्खियों में है. महज 5% आबादी होने के बावजूद भारतीय मूल के लोगों ने अपनी उच्च शिक्षा, मेहनत और उद्यमिता के दम पर न्यूजीलैंड के हर क्षेत्र में अपनी गहरी और अमिट छाप छोड़ी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की यात्रा के बाद भारत को 42 बिलियन डॉलर से ज्यादा के निवेश और विस्तार प्रस्ताव मिले हैं. सेमीकंडक्टर, AI, ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में वैश्विक कंपनियां अब ‘चाइना प्लस वन’ रणनीति के तहत भारत को प्राथमिकता दे रही हैं...

गोरखपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के घर पहुंचे. 150 मीटर पैदल चलकर उन्होंने मंत्री की मां से आशीर्वाद लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को कर्नाटक के उडुपी दौरे पर रहेंगे. उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए उडुपी शहर को भगवा झंडों, बैनरों और कट-आउट्स से सजाया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे में 19 किसानों से मुलाकात की, जिनमें फाजिल्का के संदीप कंबोज भी शामिल थे. कंबोज ने सतलुज नदी की बाढ़ से फसलों को बचाने के लिए बांध और ऊंची बाड़ का सुझाव दिया हैं.

घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में मैं 1.4 बिलियन भारतीयों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और सद्भावना लेकर आया हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. यह आयोजन मॉरीशस की ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्ति और गणराज्य बनने की वर्षगांठ है.