Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की दी बधाई, बोले- उनके प्रयास सराहनीय

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास की सराहना की.

Edited by Vaibhav Gupta

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास की सराहना की.

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रल्हाद जोशी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं. वे उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ हमारे लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं. उनके लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करता हूं.”

इस पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल से धन्यवाद. आपका लगातार मार्गदर्शन, हौसला और भरोसा हर दिन मेरे इरादे को और मजबूत करता है. मैं आपके काबिल नेतृत्व में देश के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

अन्य केबिनेट साथियों ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “उपभोक्ता हितों की रक्षा, खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व सतत ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में आपके समर्पित कार्य वास्तव में सराहनीय हैं. देश की सेवा में आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट साथी प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सेवा में लगातार सफलता के लिए प्रार्थना की. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रल्हाद जोशी को बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की.

कैबिनेट में साथी एचडी कुमारस्वामी ने लिखा, “मैं भाजपा के सीनियर नेता और भारत सरकार में कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर जोशी प्रल्हाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं. भगवान उन्हें अच्छी सेहत, ताकत और लंबी उम्र दें.”

ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट ने पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज 2 को 9,857 करोड़ रुपए के खर्च के साथ दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital