देश

PM Modi का 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल दौरा, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. यह दौरा पूर्वोत्तर और पूर्व भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी 29 मई की सुबह लगभग 11 बजे सिक्किम के “Sikkim@50: जहां प्रगति का उद्देश्य से मिलन होता है और प्रकृति विकास को संवारती है” कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह आयोजन राज्य के 50 वर्षों के राज्यत्व की यात्रा को चिह्नित करता है और इसकी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और विकास यात्रा को समर्पित है.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री निम्नलिखित प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

  • नया 500-बेड वाला जिला अस्पताल – जिसकी अनुमानित लागत ₹750 करोड़ है, यह नम्ची जिले में स्थापित होगा.
  • पैसेंजर रोपवे परियोजनाएं – संगाचोलिंग, पेल्लिंग और गंगटोक जिले में संगखोला तक यातायात सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से.
  • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा – अटल अमृत उद्यान में स्थापित की जाएगी.
  • स्मारक सिक्के का विमोचन – सिक्किम की राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष सिक्के का अनावरण.

प्रधानमंत्री सिक्किम के लोगों को संबोधित करते हुए राज्य की उपलब्धियों की सराहना करेंगे और भविष्य के विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराएंगे.

पश्चिम बंगाल में गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास

सिक्किम दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों का दौरा करेंगे. दोपहर लगभग 2:15 बजे वह City Gas Distribution (CGD) परियोजना की आधारशिला रखेंगे.

इस परियोजना की कुल लागत ₹1050 करोड़ से अधिक आंकी गई है और इसके तहत:

  • 2.5 लाख से अधिक घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.
  • 100 से अधिक वाणिज्यिक और औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी और सीएनजी की सुविधा मिलेगी.
  • 19 नए सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे जिससे वाहनों को ईंधन आपूर्ति की सुविधा मिलेगी.
  • परियोजना पर्यावरण-अनुकूल, किफायती और भरोसेमंद ईंधन आपूर्ति के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा देश की पूर्वी सीमाओं पर स्थित राज्यों में सांस्कृतिक गौरव, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और ऊर्जा आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. यह विकास योजनाएं ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम हैं.

ये भी पढ़ें: एनडीए सरकार एनटी रामाराव गारू के विजन को पूरा कर रही: पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

17 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago