आईपीएल

IPL 2025: पंजाब किंग्स टीम से राघव चड्ढा ने की मुलाकात, आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए दी शुभकामनाएं

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव (Raghav Chadha) चड्ढा ने पंजाब किंग्स की टीम से मुलाकात की और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की. इस मुलाकात में राघव ने टीम की सह-मालिक प्रीति जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व की तारीफ की. उन्होंने टीम की भावना, अनुशासन और जज्बे को पंजाब का गौरव बताया.

Raghav Chadha ने दी शुभकामनाएं

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह लीग मैचों में अंक तालिका में टॉप पर पहुंची है. पंजाब किंग्स ने 14 लीग मैचों में 9 जीत हासिल की. अब यह टीम 29 मई को पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलेगी. यह बहुत अहम मैच होगा क्योंकि विजेता को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. चंडीगढ़ में होने वाले इस महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम को राघव (Raghav Chadha) ने शुभकामनाएं दीं.

Raghav Chadha ने भेंट की कैप

इस दौरान राघव (Raghav Chadha) ने प्रीति जिंटा और खिलाड़ियों को कैप भेंट की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरों को पोस्ट किया है. साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा है, “मैंने पंजाब किंग्स की टीम से मुलाकात की और इस सीजन उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. पंजाब को टीम के जोश, अनुशासन और हिम्मत पर गर्व है. टीम ऑनर प्रीति जिंटा, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग को जुनून और मजबूत इरादे के साथ नेतृत्व करने के लिए खास धन्यवाद. कल के अहम मैच के लिए शुभकामनाएं!”

यह भी पढ़ें- इन दो टीमों के बीच होगा IPL का फाइनल मैच, इस पूर्व विकेटकीपर ने कर दिया खुलासा, हैरान हो गए आईपीएल के फैंस

प्रीति जिंटा 2008 से पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइजर्स को आईपीएल खिताब दिलाया था और अब पंजाब किंग्स के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं. रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में टीम एक नई दिशा में आगे बढ़ रही है. पंजाब किंग्स के प्रशंसक इस सीजन में खिताब की उम्मीद कर रहे हैं. पंजाब किंग्स टीम ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago